1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में दिखा फव्वारा तो चचा ने कर दिया गजब का काम, Video हो गया वायरल

शादी में दिखा फव्वारा तो चचा ने कर दिया गजब का काम, Video हो गया वायरल

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे और हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/ROSHAN_1000K वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां सुबह से लेकर शाम तक तरह-तरह के खूब सारे वीडियो पोस्ट होते रहते हैं और उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं जिसकी किसी ने उम्मीद तक नहीं की होती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन ऐसे खूब सारे वीडियो आते होंगे क्योंकि जो वीडियो जितना अलग होता है, वो उतना ही वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है कि यह वीडियो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

कई शादियों में जब आप गए होंगे तो वहां देखा होगा कि माहौल को और भी सुंदर बनाने के लिए वहां अलग-अलग सुंदर चीजें लगवाई जाती हैं और उन्हीं में से एक फव्वारा होता है। कई लोग शादियों में फव्वारा लगवाते हैं और उस फव्वारे से वहां की सुंदरता बढ़ जाती है मगर क्या आपने कभी किसी फव्वारे से हाथ धोते हुए देखा है? जाहिर है कि नहीं देखा होगा मगर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक चचा फव्वारे के पानी से हाथ धो रहे हैं और हाथ धोने के बाद वहां से निकल जाते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर roshan_1000k नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बाबा ने ही सही यूज किया है इसका। दूसरे यूजर ने लिखा- पानी का सही इस्तेमाल। तीसरे यूजर ने लिखा- अच्छा इसलिए लगाया जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये हुई न बात।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शादियों में बस यही सब देखना बाकी रह गया था, वायरल Video देख आप हो जाएंगे हैरान

यहां हमला एकदम अचानक हुआ, वायरल हो रहा Video देख लोगों की नहीं रुकेगी हंसी