1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यहां हमला एकदम अचानक हुआ, वायरल हो रहा Video देख लोगों की नहीं रुकेगी हंसी

यहां हमला एकदम अचानक हुआ, वायरल हो रहा Video देख लोगों की नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 27, 2026 04:51 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 04:51 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। कई सारे लोगों ने जमकर कमेंट्स भी किए हैं। आइए आपको विस्तार से सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@MAYANK_MEENQ

सोशल मीडिया पर एक दिन में न जानें कितने सारे वीडियो लोग पोस्ट करते हैं और उन सभी वीडियो में से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाते हैं। वहीं कुछ वीडियो तो इतना ज्यादा वायरल होते हैं कि हर कुछ देर में वो एक वीडियो फिर से किसी दूसरे अकाउंट से देखने को मिल जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपको भी वायरल कंटेंट के बारे पता ही होगा। आप यह भी जानते होंगे कि सोशल मीडिया पर कैसे-कैसे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शादी के फंक्शन का है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि हल्दी-मेहंदी का फंक्शन चल रहा है। लोग एक जगह पर बैठे हुए हैं और एक लड़की उनके सामने डांस कर रही है। वहीं पीछे एक स्टेज लगा हुआ है जो मेहंदी और हल्दी के लिए लगाया जाता है। अब होता यह है कि इधर लड़की डांस कर रही है और ऊधर हवा तेज चलने से वो स्टेज लड़की की ही पीठ पर गिर जाता है। इससे उसे तो पक्का चोट लगा होगा मगर वीडियो को देखने के बाद लोगों को हंसी आ गई।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @mayank_meenq नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लड़की को चोट लग गई होगी मगर यार मुझे हंसी क्यों आ रही है, बड़े दुख के साथ हंसना पड़ रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- डांस के धमक पर टेंट गिर गया। दूसरे यूजर ने लिखा- डांस टूट गया। तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- काफी गंभीर चोट आई होगी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Zero Civic Sense! डस्टबिन से मिठाई लूटने की मची होड़, खाद्य विभाग ने फिंकवाई थी मिठाइयां

इंटरनेट पर इससे ज्यादा खूबसूरत कोई Video नहीं देखा होगा, अभी हो रहा है खूब वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।