1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपनी पसंदीदा औरत के लिए आदमी उम्र भी नहीं देखता, अंकल ने पुशअप लगाकर पत्नी को दिलाए झुमके

अपनी पसंदीदा औरत के लिए आदमी उम्र भी नहीं देखता, अंकल ने पुशअप लगाकर पत्नी को दिलाए झुमके

एक बहुत ही प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो ने लाखों लाइक्स बटोर लिए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/THEORY.THIRTEEN वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर तरह का कंटेंट देखने को मिलता है। हंसी-मजाक और जुगाड़ के वीडियो तो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं मगर उनके अलावा कई ऐसे वीडियो भी दिखते हैं जो हैरान करते हैं और कई वीडियो लोगों के दिल जीत लेते हैं। कुछ वीडियो तो इतने प्यारे होते हैं कि उन्हें सिर्फ एक बार देखने से इंसान का मन ही नहीं भरता है और कई बार वीडियो देखने के बाद लोग अपने पार्टनर को भी भेजते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो भी ऐसा ही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में क्या नजर आया?

एक जगह पर स्टॉल लगा था जहां यह ऑफर था कि आप 30 पुशअप लगाइए और अपनी पसंदीदा औरत के लिए एक जोड़े झुमके ले जाइए। अब वीडियो में दिखता है कि एक अंकल अपनी पत्नी के लिए यह चैलेंज स्वीकार कर लेते हैं। उनकी उम्र देखकर किसी को यह उम्मीद नहीं रही होगी कि अंकल 30 पुशअप लगा पाएंगे मगर अंकल ने यह साबित कर दिया कि आदमी अपनी पसंदीदा औरत के लिए अपनी उम्र भी नहीं देखते हैं। 30 पुशअप करने के बाद अंकल अपनी पत्नी को झुमके दिलाते हैं और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theory.thirteen नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 55 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- असली प्यार, चाचू आपको सलाम है। दूसरे यूजर ने लिखा- हर लड़की को ऐसा ही प्यार मिले। तीसरे यूजर ने लिखा- मसल के लिए नहीं मगर प्यार के लिए। एक और यूजर ने लिखा- अंकल सच में Pookie है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये देखो रील का चक्कर, महिला ने सिर पर जलता चूल्हा रखकर बनाया Video जो हुआ वायरल

हवाबाजी के चक्कर में अभी यमराज से मुलाकात हो जाती भाई साहब की, आप भी देखें वायरल Video