1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हवाबाजी के चक्कर में अभी यमराज से मुलाकात हो जाती भाई साहब की, आप भी देखें वायरल Video

हवाबाजी के चक्कर में अभी यमराज से मुलाकात हो जाती भाई साहब की, आप भी देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 14, 2026 08:02 am IST,  Updated : Jan 14, 2026 08:02 am IST

एक शख्स जिसने हवाबाजी और रील्स पर व्यू के लिए कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से उसकी जिंदगी का टिकट कट जाता। उसके तुरंत बाद उसकी अक्ल ठिकाने भी आ गई। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

आज के समय में जितने लोग सोशल मीडिया पर हैं उसमें से आधी आबादी कंटेंट बनाती है और बाकी लोग उन्हीं कंटेंट को देखते हैं। अब सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने में कोई दिक्कत नहीं है मगर कुछ लोग ऐसी बेवकूफी करते हैं कि उसे देखने के बाद लोग हैरान भी होते हैं और उनपर गुस्सा भी आता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन ऐसे लोगों को कोई न कोई वीडियो आता ही होगा जिसमें लोग हवाबाजी और व्यू के चक्कर में बेवकूफी भरी हरकत करते दिखे होंगे। अभी भी एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में यह भी देखने को मिला कि एक झटके ने उसकी अक्ल को ठिकाने पर ला दिया।

शख्स के साथ ऐसा क्या हुआ?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आा है कि एक बंदा लोकल ट्रेन के गेट पर खड़ा है और उसने एक हाथ को बाहर निकाला हुआ है। तभी एक खंभे से उसका हाथ टकराता है और जोर से उसे झटका लगता है। राहत की बात यह है कि वो नीचे नहीं गिरता है क्योंकि उसने दूसरे हाथ से खंभा ट्रेन के अंदर का पोल पकड़ा हुआ था। अब वीडियो में आगे दिखता है कि इस वजह से उसका हाथ टूट गया और प्लास्टर लगा हुआ है। इस झटके के बाद वो बोलता है, 'ये वीडियो आपने देखा होगा, ये वीडियो मेरा ही है। आप लोग व्यू के चक्कर में न करें, इसमें जान भी जा सकती है।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 47 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ठोकर लगने पर ही अक्ल आती है। दूसरे यूजर ने लिखा- तुम इससे ज्यादा डिजर्व करते हो। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे तो देखकर ही दर्द हो रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कॉर्पोरेट जॉब करने वालों से नहीं देखा जाएगा ये Video, पुताई वाले की बात सुनकर दिल टूटना पक्का है

बेटी के मॉइस्चराइजर की कीमत जान बाप के उड़े होश, पूरा Video आपको भी कर देगा हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।