आज के समय में जितने भी लोग सोशल मीडिया पर हैं, उसमें से आधी जनता सिर्फ इसी उम्मीद से है कि एक दिन सोशल मीडिया के जरिए वो फेमस हो जाएंगे और इसी कारण वो तरह-तरह के वीडियो बनाकर पोस्ट भी करते हैं। अब सोशल मीडिया पर होना और रील बनाने में कुछ भी गलत नहीं है। कई सारे लोग जो आज फेमस हैं, वो सोशल मीडिया की वजह से ही फेमस हैं लेकिन उन्होंने अच्छा कंटेंट बनाया और वीडियो पर अच्छी मेहनत की और तब वो फेमस हुए। मगर कुछ लोग ऐसी बेवकूफी करते हैं कि वो देखकर इंसान को गुस्सा आ जाता है और अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
महिला ने ऐसा क्या किया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला कुएं की दीवार पर खड़ी है और वहां खड़ी होकर वो डांस करते हुए वीडियो बना रही है। इतना ही नहीं, महिला ने अपने साथ दो बच्चों को भी वहीं पर खड़ा किया हुआ है और वीडियो में आगे दिखता है कि वो उनका हाथ पकड़कर नीचे लटका देती है और मजे से डांस करते हुए ही वीडियो बनाती है। अब सोचिए कि अगर बैलेंस बिगड़ा तो क्या होगा। कुछ व्यूस और फेमस होने के चक्कर में लोग यह सब क्या कर रहे हैं। ऐसे और भी वीडियो खूब वायरल हुए हैं जिसमें लोग ऐसी ही बेवकूफी करते दिखे हैं और अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Na72866 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'फॉलोअर्स और कुछ पैसों की भूख में लोग होश खो बैठे हैं। रील्स के नशे में बचपन की सुरक्षा भी हल्की पड़ने लगी है। थोड़ी सी शोहरत के लिए बच्चे तक खतरे में डाल दिए जाते हैं। ये कैसी पागलपन भरी दौड़ है, जहां ट्रेंड इंसानियत से बड़ा हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- फेमस होने के लिए क्या क्या खतरनाक काम कर रहे हैं लोग। दूसरे युजर न लिखा- पागल हो गए हैं ये लोग। तीसरे यूजर ने लिखा- कोई इसे रोके और सजा दिलाए। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कैसी औरत है, बच्चे olx से मंगाए थे क्या।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
एक बार देख लीजिए ये Video फिर आप ट्रेन में ऐसा कुछ भी खाने से तौबा कर लेंगे, लोगों ने भी किया रिएक्ट
लग्जरी से लग्जरी सैलून इसके आगे हो जाएंगे फेल, देखने के बाद आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें