1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेटी के मॉइस्चराइजर की कीमत जान बाप के उड़े होश, पूरा Video आपको भी कर देगा हैरान

बेटी के मॉइस्चराइजर की कीमत जान बाप के उड़े होश, पूरा Video आपको भी कर देगा हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 13, 2026 06:48 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 06:48 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें लड़की अपने नए मॉइस्चराइजर के बारे में बताती है और उसके कीमत जानते ही बाप के होश उड़ जाते हैं। वीडियो में आगे जो हुआ, वह जानकर तो बाप ने बेटी को कुछ दिन दूर रहने तक के लिए बोल दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@TAZA_TAMACHA

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और सोशल मीडिया तक पहुंच है तो कई लोग अलग-अलग प्रोडक्ट का रिव्यू करके सोशल मीडिया पर उसके वीडियो पोस्ट करते हैं। इसके जरिए उन्हें व्यूज मिल जाते हैं और लोगों को अलग-अलग प्रोडक्ट के बारे में जानकारी मिल जाती है। ऐसी ही एक लड़की ने किया जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है क्योंकि उसमें बाप का रिएक्शन भी है। आपने ऐसा वीडियो अब तक नहीं देखा होगा और वीडियो को देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और हैरान भी होगी। आइए सब कुछ बताते हैं।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लड़की बताती है कि एक मॉइस्चराइजर इंस्टा पर काफी फेमस हो रहा था तो उसने मंगवा लिया जिसकी कीमत 5 हजार 800 रुपए है। अब यह कीमत जानकर ही बाप के होश उड़ गए और उसकी मां से बोलते हैं कि देख रही है, कैसे पैसा बर्बाद कर रही है। इसके बाद लड़की बोलती है कि वो पैसे कहां बर्बाद कर रही है, चेहरे पर लगाएगी। इसके बाद वो लड़की वीडियो में बोलती है, 'It has the poop of cat' और यह सुनते बाप को दूसरा झटका लगता है और अंकल जो बोलते हैं वो आप वीडियो में ही सुन लीजिएगा। लड़की जब अपने पापा से मॉइस्चराइजर सूंघने को बोलती है तो अंकल उसे कुछ दिन दूर रहने के लिए बोलते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Taza_Tamacha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मेकअप करने के बाद मेकअप किया जा रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई फैशन के चक्कर में लड़कियां आजकल कुछ भी फालतू खरीद के पैसे तो बर्बाद कर रही हैं, इसमें कोई शक नहीं है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस इंसान ने क्या गजब का दिमाग लगाया है, उसका जुगाड़ आपको भी हैरान कर देगा, देखें वायरल पोस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।