1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सर्दियों में जूता सुखाने के लिए बंदे ने बताया गजब का जुगाड़ जो हो गया वायरल, आप भी देखिए

सर्दियों में जूता सुखाने के लिए बंदे ने बताया गजब का जुगाड़ जो हो गया वायरल, आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 13, 2026 06:00 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 06:00 pm IST

एक नए जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शख्स जूते को सुखाने का तरीका बता रहा है। सर्दियों में जूता सुखाने में समय ज्यादा लगता है और शायद इसी कारण वो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/CHANDA_AND_FAMILY_VLOGS

इंडिया में रहने वाले लोगों में कोई और खूबी आपको दिखे या फिर न दिखे, जुगाड़ करने वाली खूबी जरूर देखने को मिल जाएगी। लोग जरूरत पड़ने पर, आलस की हालत में या फिर पैसा बचाने के लिए जुगाड़ कर ही लेते हैं। आपने भी कभी न कभी या फिर कई बार जुगाड़ किया ही होगा और अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने जुगाड़ के न जानें कितने सारे वीडियो देखे होंगे क्योंकि जुगाड़ के वीडियो खूब वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो जुगाड़ का ही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या जुगाड़ दिखा।

वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बंदा जूता दिखाते हुए बताता है कि हम लोग कैसे सुखाते हैं। वो बताता है कि जूते को रस्सी में एड़ी की तरफ से लटका देते हैं मगर इससे पानी दूसरी तरफ इकट्ठा हो जाता है और जूता सूखने में समय लग जाता है। इसके बाद वो अपना जुगाड़ बताता है। वो बताता है कि एक थैला लेना है जिसके दोनों हैंडल में उसे फंसा देना है और फिर थैले को नीचे वाले तरफ से लटका देना है। अब वो जिस तरह से जूता आमतौर पर सुखाता है, जरूरी नहीं कि हर कोई वैसा ही सुखाता हो मगर जुगाड़ के कारण वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर chanda_and_family_vlogs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.5 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गजब का आइडिया। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई तुझे ऐसे ही थोड़ा फॉलो किया है, तू बहुत बड़े जुगाड़ बताता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- गजब भैया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस इंसान ने क्या गजब का दिमाग लगाया है, उसका जुगाड़ आपको भी हैरान कर देगा, देखें वायरल पोस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।