1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कॉर्पोरेट जॉब करने वालों से नहीं देखा जाएगा ये Video, पुताई वाले की बात सुनकर दिल टूटना पक्का है

कॉर्पोरेट जॉब करने वालों से नहीं देखा जाएगा ये Video, पुताई वाले की बात सुनकर दिल टूटना पक्का है

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 14, 2026 07:04 am IST,  Updated : Jan 14, 2026 07:04 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पुताई करने वाला बंदा अपनी सैलरी और उसके अलावा कमाई बताता है जिसे सुनने के बाद कॉर्पोरेट वाले तो बस देखते रह जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि इसने ऐसा क्या बता दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/SANIYA.MIRZZAA

आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर मिल ही जाता है। लोग अपने फ्री टाइम को काटने के लिए, बोर होने पर मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया पर अलग-अलग  वीडियो देखते रहते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और ऐसे वीडियो जमकर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कॉर्पोरेट वाले नहीं देखना चाहेंगे और अगर देख लिया तो फिर सह नहीं पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स किसी इमारत की पुताई कर रहा है। अब उससे एक लड़की उससे पूछती कि उसके कमर में जो हार्नेस बंधा हुआ है, उसके कमर में दर्द नहीं होता है। इसके बाद वो बोलती है कि आप तो बहुत पैसा लेते होंगे। इसके बाद वो अपने बारे में बताना शुरु करता है। वो बताता है कि उसकी सैलरी 35 हजार है और यह सुनते ही लड़की बोलती है कि आपने तो हमारी डिग्री पर थूक दिया। इसके बाद वह बताता है कि उसने भी डिग्री किया है, उसका भाई आर्मी में है और बहन पुलिस में है। जब लड़की पूछती है कि उसने सरकारी नौकरी की परीक्षा नहीं दी तो बोलता है कि वो खेती और ये यानी पुताई का काम, दोनों करता है। वो बताता है कि वो साल में 10 लाख का तो सिर्फ गन्ना बेच देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम saniya.mirzzaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ड्रीम जॉब है। दूसरे यूजर ने लिखा- Don't judge a book by its cover का बेहतरीन उदाहरण। तीसरे यूजर ने लिखा- तू भी फिर साथ में शुरु कर ले।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बेटी के मॉइस्चराइजर की कीमत जान बाप के उड़े होश, पूरा Video आपको भी कर देगा हैरान

सर्दियों में जूता सुखाने के लिए बंदे ने बताया गजब का जुगाड़ जो हो गया वायरल, आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।