A
Hindi News वायरल न्‍यूज शेयर मार्केट में पैसा लगाने वालों को अंकल ने कर दिया कन्फ्यूज, आइए बताते हैं कैसे

शेयर मार्केट में पैसा लगाने वालों को अंकल ने कर दिया कन्फ्यूज, आइए बताते हैं कैसे

अभी सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक ऑटो रिक्शा नजर आ रही है। अब उस रिक्शा के पीछे कुछ ऐसा लिखा है जिसे पढ़ने के बाद वो लोग जो शेयर मार्केट में पैसे निवेश करते हैं, वो कन्फ्यूज हो जाएंगे।

Viral photo, viral news- India TV Hindi Image Source : X/@VISHALMALVI_ अंकल ने ऑटो के पीछे क्या लिखवाया है?

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्क्रोल करते-करते आपका दिन और डेटा, दोनों खत्म हो जाएंगे मगर कभी भी कंटेंट खत्म नहीं होगा। हर दिन लोगों की तरफ से अनगिनत फोटो और वीडियो पोस्ट किए जाते हैं जिन्हें बहुत सारे लोग देखते भी हैं। अब जिस पोस्ट ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लिया या फिर सबसे अलग दिखा, वो तो वायरल हो ही जाता है। इसके अलावा कई सारे पेज और अकाउंट ऐसे हैं जो यूनिक चीजों को खोजकर पोस्ट करते हैं और वो भी वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस फोटो में ऐसा क्या है।

शेयर मार्केट वाले क्यों होंगे कन्फ्यूज

आप यह तो जानते ही होंगे कि ऑटो रिक्शा, ट्रक, टेम्पो जैसे वाहनों के पीछे उनके मालिक कुछ न कुछ लिखवाते ही हैं। कई सारे लोग कुछ ऐसा लिखवा लेते हैं कि वो लोगों का ध्यान खींच लेता है और ऐसे ही लाइनों के फोटो वायरल भी होते हैं। अभी एक ऑटो रिक्शा की फोटो वायरल हो रही है जिसके पीछे लिखा है, 'शेयर मार्केट कृपा।' अब इस लाइन को पढ़कर शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कन्फ्यूज हो जाएंगे क्योंकि यह साफ नहीं है कि शेयर मार्केट की वजह से अंकल ने पैसा कमाया और ऑटो लिया या फिर शेयर मार्केट में पैसा गंवाने के बाद अंकल ऑटो चलाने को मजबूर हो गए। इसी कारण फोटो वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल हो रही फोटो

Image Source : X/@VishalMalvi_ऑटो के पीछे लिखवाया 'शेयर मार्केट की कृपा'

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ऑटो ड्राइवर अंकल ये मोटिवेशन है या धमकी।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अंकल ने तो कन्फ्यूज कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- डरा रहे हैं ये तो। तीसरे यूजर ने लिखा- मोटिवेशन है। चौथे यूजर ने लिखा- वार्निंग है। एक और यूजर ने लिखा- कन्फ्यूज करके छोड़ दिया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये तो जुगाड़ अल्ट्रा प्रो मैक्स है भाई, Video देख आप भी अपना माथा पकड़कर बैठ जाएंगे

महिला ने सोशल मीडिया पर देखा ट्रिक और बालों के लिए कर लिया ट्राई, बाद का नजारा देख हो जाएंगे लोट-पोट