1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दर्द भरे गाने पर चचा ने बनाई रील, Video देख लोग बोले- वो नहीं आएगी, अब सिर्फ फरिश्ते आएंगे

दर्द भरे गाने पर चचा ने बनाई रील, Video देख लोग बोले- वो नहीं आएगी, अब सिर्फ फरिश्ते आएंगे

सोशल मीडिया पर रील्स का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहा है, लोग वायरल होने और अपने टैलेंट को दिखाने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। जैसे इन चचा जी को ही देख लीजिए जो अपने खास टैलेंट से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

रील बनाते हुए चचा- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA रील बनाते हुए चचा

सोशल मीडिया के इस जमाने में हर उम्र के लोग अपनी प्रतिभा को अनोखे अंदाज में दुनिया के सामने लाने का काम करते हैं। बच्चे हों, युवा हों या फिर बुजुर्ग, हर कोई रील्स के जरिए सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। कई लोग तो सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के काम को ही अपना फुलटाइम प्रोफेशन बना चुके हैं और इससे उनकी अच्छी कमाई हो रही है। इसी कड़ी में एक चचा का रील भी सोशल मीडिया पर इन दिनों छाया हुआ है। जिसमें वे दर्द भरे गाने पर रील बनाते दिख रहे हैं। चचा के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। देखते ही देखते चचा का वीडियो इतना वायरल हुआ कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और वीडियो का कमेंट सेक्शन उनकी प्रतिक्रियाओं से भर चुका है।

चाचा ने दुखद गाने पर बनाई रील

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ उम्र का शख्स एक दर्द भरे बॉलीवुड गाने पर भावुक अंदाज में लिप्सिंग करते नजर आ रहा है। चचा के चेहरे के हाव-भाव इस रील को इतना खास बनाते हैं कि उनका यह रील सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। गाने की उदासी और चचा के एक्सप्रेशन इस रील को और भी परफेक्ट बनाते हैं। चचा का यह वीडियो देख लोगों की हंसी रुकने का नाम तक नहीं ले रही। 

यूजर्स कमेंट कर ले रहे चचा की मौज

इस वायरल रील को इंस्टाग्राम पर @dil_ki___baaaten नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह रील अपलोड हुई, देखते ही देखते यह वायरल हो गई और लाखों लोगों ने इसे देख डाला। वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने अपने यार-दोस्तों के साथ शेयर भी किया है। वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, "चचा ने तो कमाल ही कर दिया, दर्द भरे गाने में अपनी रूह डाल दी।" वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- "लगता है चचा को कोई छोड़कर चली गई है, तड़प रहे हैं उसकी याद में।" इसी तरह वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर चचा के खूब मजे लिए हैं।

ये भी पढ़ें:

चूस-चूसकर नल्ली-निहारी खा रही थी दुल्हन, लोग और मेकअप का भी नहीं रहा ख्याल, Video देख लोगों को याद आई मंजुलिका

Video: अंकल के सामने कमर हिलाते हुए रील बना रही थी लड़की, आगे जो हुआ वह देख आपके दिल को भी मिलेगा सुकून