A
Hindi News वायरल न्‍यूज अंकल ने रात में उठाया गिटार और शुरू किया 'डूबा-डूबा' गाना, सुनकर आप भी करेंगे Video लाइक

अंकल ने रात में उठाया गिटार और शुरू किया 'डूबा-डूबा' गाना, सुनकर आप भी करेंगे Video लाइक

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को लोग भी खूब लाइक कर रहे हैं। आप जब वीडियो देखेंगे तो आप भी लाइक किए बिना नहीं रह पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : IG/MISS_MMEGHA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है। यहां आपको वो सब देखने को मिल जाता है जो आपके दिल को सुकून दे सकता है। हंसी-मजाक के अलावा छोटे बच्चों और लोगों के गाने के भी खूब सारे वीडियो वायरल होते हैं और ये जो वीडियो होते हैं, लगभग हर इंसान को पसंद आते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे पोस्ट देखे होंगे और कई सारे वीडियो ने आपका दिल जीता होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो रात को किसी ने अपने घर की बालकनी से रिकॉर्ड किया है। वीडियो देर रात का नहीं मालूम होता है मगर 9-10 बजे का तो होगा ही। वीडियो में दिखता है कि एक अंकल अपनी बालकनी में गिटार लिए खड़े हैं और वो गिटार बजाते हुए 'डूबा-डूबा' गाना गा रहे हैं। वीडियो में शख्स दिखाता है कि गली सुनसान है और अंकल का गाना ऐसे माहौल में दिल का राहत दे रहा है। ऐसे पल बहुत कम देखने को मिलते हैं और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर miss_mmegha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- 80s वालों का पसंदीदा गाना। दूसरे यूजर ने लिखा- मजा आ गया, अगला शो कब है, उन्हें बताओ कि उनके फैन इंतजार कर रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे ऐसे पड़ोसी की जरूरत है।

नोट: इस खबर में आपको दी गई सारी जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों के आधार पर है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्या बिच्छू के बच्चे अपनी मां को खा जाते हैं? सच्चाई जानकर माथा पीट लेंगे आप

दिमाग में रील वाला कीड़ा घूस जाए तो लोग ऐसी ही हरकत करते हैं, Video हो रहा है वायरल