1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Young Generation को लेकर अंकल ने कह दी ऐसी बात कि Video ही हो गया वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

Young Generation को लेकर अंकल ने कह दी ऐसी बात कि Video ही हो गया वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

अभी एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें अंकल ने कुछ ऐसा बताया कि उसे सुनने के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है मगर लोगों के रिएक्शन अलग-अलग हैं। आइए आपको बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/THELOGICALDADDY वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर भी है। आप भी इन्हीं लोगों में से एक होंगे और हर दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप एक बात जरूर जानते होंगे कि लोगों को जब भी कुछ बात बतानी होती है या फिर अपने मन की बात लोगों तक पहुंचानी होती है तो लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आपकी फीड पर भी ऐसे खूब सारे वीडियो आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है।

अंकल ने वीडियो में क्या कहा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें अंकल बताते हैं कि उनकी उम्र 50 साल की हो गई है मगर फिर भी उन्होंने अपने पैशन को जिंदा रखा है। इसके बाद वो अपनी हार्ले डेविडसन दिखाते हैं जिसे उन्होंने बहुत अच्छे से मेंटेन किया हुआ है और कहते हैं कि आप 50 साल वाले का मेंटेनेंस। इसके बाद वो वहीं पास में खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी दिखाते हैं जिसकी हालत खराब सी दिखती है और उसे दिखाते हुए कहते हैं, 'ये देखिए, 25 साल वाले का मेंटेनेंस। ये बस गाड़ी खरीदना जानते हैं, पैशन मेंटेन नहीं होता है इनसे।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर thelogicaldaddy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'गाड़ी को गाड़ी लगने दो, कबाड़ी मत बनाओ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खुद हार्ले डेविडसन लेकर अपने बेटे को एक्टिवा खरीदकर दोगे तो ऐसा ही होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह अंकल जी। तीसरे यूजर ने लिखा- गाड़ी पर कपड़ा मारना पैशन होता है? चौथे यूजर ने लिखा- सोने की एल्युमिनयम से तुलना मत करो। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत अच्छे से समझाया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान में हाई कोर्ट बना मजाक, वकीलों के बीच जमकर मारपीट और लात-घूंसे चले, VIDEO हो रहा वायरल

अगर करोगे होली पर हुड़दंग तो! त्योहार से पहले पुलिस ने डाला एक पोस्ट, हो रहा है वायरल