A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दारू अपनी जगह सही है! चचा का ज्ञान आपके भी चक्षु खोल देंगे, देखें वायरल Video

दारू अपनी जगह सही है! चचा का ज्ञान आपके भी चक्षु खोल देंगे, देखें वायरल Video

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक चचा शराब को लेकर अपना ज्ञान दे रहे हैं। उनकी बातें सुनने के बाद आपका हैरान होना तय है और साथ में हंसी भी आएगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/FOOFAJI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में एक से बढ़कर एक ज्ञानी लोग हैं और जब वो अपने ज्ञान की गंगा बहाना शुरू करते हैं तो फिर सुनने वाला हर इंसान हैरान हो जाता है। ऐसे ज्ञानी लोगों से तो आप भी कई बार मिले ही होंगे। अधिकतर ज्ञानी लोग शराब के बारे में ही ज्ञान देते हुए मिलते हैं और अपनी तरफ से शराब को सही बताते हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियो अलग-अलग समय पर देखने को मिलते ही हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में एक चचा शराब को लेकर अपना ज्ञान दे रहे हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में वो ऐसा क्या बोल दिए कि वीडियो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें चचा बोलते हैं, 'कहते हैं कि दारू बेकार है लेकिन दारू बेकार नहीं है। दारू अपनी जगह सही है। उसे क्या है, बदनाम कर रखा है, शराब पीने वालों ने। शराब पीते हैं लेकिन वो शराब की कद्र नहीं करते। 1 बोतल की जगह 2 बोतल पियो, अपने घर में पियो। अपने घर लेकर जाओ उस चीज को, बैठकर पियो बढ़िया। इज्जत से पियो, इज्जत के लिए बनाई है।' इसके आगे चचा कहते हैं, 'शराबी को शराबी नहीं कहोगे तो क्या मंदिर का पुजारी कहोगे और गेंहू को गेंहू नहीं कहोगे तो क्या जुआरी कहोगे।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर foofaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दारू तो इज्जत के लिए बनाई है।' खबर लिखे दाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सही बात है, बदनाम मत करो दारू को। दूसरे यूजर ने लिखा- शराब बचाओ। तीसरे यूजर ने लिखा- पूरा दारुबाज समाज अंकल कि बात से सहमत हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- सही बात है अंकल जी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये सब रील का चक्कर है बाबू भैया, वायरल Video देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे

बिहारी आदमी को हल्के में नहीं लेना चाहिए! वायरल Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी