आज के समय में बहुत सारे लोग जो सोशल मीडिया पर हैं, वो यही चाहते हैं कि रील के जरिए वो सभी फेमस हो जाएं। वैसे तो रील के जरिए फेमस होने की चाह रखने में कुछ भी गलत नहीं है मगर रील के लिए जब लोग अतरंगी हरकत करने लगते हैं तो हैरानी जरूर होती है। हर दिन ऐसा कोई न कोई वीडियो आंखों के सामने आ ही जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कुछ ऐसा ही है। वीडियो को देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए रील बना रही है मगर वो डांस अपने कमरे में या फिर कहीं नॉर्मल जगह पर नहीं कर रही है। वो लड़की भैंस के ऊपर चढ़ गई है और वहां पर खड़े होकर वो गाने पर डांस कर रही है और वीडियो बनवा रही है। वहीं पर उसके घर के दूसरे लोग भी खड़े नजर आ रहे हैं जो शायद इसलिए खड़े हैं कि अगर वो गिर गई तो बचा लेंगे या फिर भैंस को भड़कने नहीं देंगे। मगर सिर्फ रील के लिए इस तरह किसी जानवर को परेशान करना भी तो सही नहीं है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'खुद को फेमस करने के चक्कर में किसी को कष्ट मत दो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भैंस के ऊपर नागिन। दूसरे यूजर ने लिखा- भैंस की कमर टूट जाएगी चाची। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बिहारी आदमी को हल्के में नहीं लेना चाहिए! वायरल Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी
मौत आ जाए पर ऐसे दोस्त न मिले, दोस्तों की हरकत देख आप खुद कहेंगे ये बात, देखें Video