सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट न करते हों। लोगों को जब कभी भी कुछ अलग दिख जाता है तो वो सबसे पहले उसे अपने कैमरे में कैद करते हैं और इसके बाद वो उसे पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद क्या, वो वीडियो या फोटो जो भी है, वो दूसरे की फीड पर जाते हैं और अगर वो वाकई अलग होता है तो वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी न जानें कितने ही वायरल पोस्ट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो आइए आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी तबेले का है। पूरे तबेले को काफी अच्छे से बनाया हुआ और उसमें टाइल्स भी लगे हुए हैं। एक तरफ आदमी के सोने के लिए खाट लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ भैंसे बंधी हुई हैं। वो भैंसे तबेले में AC की हवा खाते हुए अपना चारा खा रही हैं। तबेले को बहुत ही शानदार तरीके से बनाया हुआ। उसमें पंखें, लाइट, AC समेत सभी सुविधाएं हैं। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि यह वीडियो कहां का है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर dhamnod_mandi_bhav नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हां तो भिया देख लो हमारी भैंस भी AC की हवा खा रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो भैंस की किस्मत है भाई जो ऐसी जगह रह रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- भैंस दूध के साथ दुआएं भी देगी। तीसरे यूजर ने लिखा- VIP भैंस।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दिमाग का पूर्ण इस्तेमाल करना कोई इस बालक से सीखे, जुगाड़ देख आप भी हो जाएंगे दंग
दीदी आपके दिमाग को सलाम है, बालों की सीधा करने का तरीका देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें