1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मौत आ जाए पर ऐसे दोस्त न मिले, दोस्तों की हरकत देख आप खुद कहेंगे ये बात, देखें Video

मौत आ जाए पर ऐसे दोस्त न मिले, दोस्तों की हरकत देख आप खुद कहेंगे ये बात, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 11, 2025 08:12 pm IST,  Updated : Aug 11, 2025 08:12 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा और उसके बाद आपको लोगों के रिएक्शन बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@REALTOFANOJHA

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता प्लेटफॉर्म है जहां सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं और उन्हीं सब पोस्ट में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी लड़ाई करते हुए लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी अतरंगी हरकत का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता हुआ मिलता है। हर दिन कई तरह के वीडियो वायल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ दोस्त घूमने के लिए गए हुए हैं। वो रोप के जरिए नदी को पार करने की एक्टिविटी कर रहे हैं। कुछ लोग पार कर चुके हैं और कुछ इसी तरफ हैं। अभी एक शख्स नदी को पार कर रहा होता है और जैसे ही वो बीच में जाता है, उसके दोस्त अपनी हरकतें शुरू कर देते हैं। वो रस्सी को पकड़ कर ऊपर-नीचे करने लगते हैं जिससे नदी पार कर रह शख्स कभी नदी में जाता तो कभी बाहर आता है। वैसे इस तरह का मजाक कई बार खतरनाक भी साबित हो जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जीवन में ऐसे दोस्त बड़े पुण्य से मिलते हैं, सावधानी बरतें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 64 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हे भगवान, ये दोस्त को मारो कोई। दूसरे यूजर ने लिखा- दोस्ती में कुछ भी मुमकिन है, पर सुरक्षा पहले। तीसरे यूजर ने लिखा- दोस्तों का काम नहीं ऐसे मजाक मस्ती करना। एक अन्य यूजर ने लिखा- गजब की दोस्ती है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बंदे का जिम में था Leg Day और तभी हुआ कुछ ऐसा जो आपको कर देगा हैरान, देखें वायरल Video

ऐसी भोली बहना हर किसी को नहीं मिलती, वायरल Video देख आप भी सहमत होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।