सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका यूज आज के समय में बहुत ही ज्यादा कॉमन है। हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और फोन में इंटरनेट के लिए डेटा भी अच्छा-खासा है तो लोग सोशल मीडिया का खूब यूज कर रहे हैं। आप भी शायद उन्हीं लोगों में से एक होंगे जो सोशल मीडिया का यूज करते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। कई बार जुगाड़ का तो कभी हंसी-मजाक के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपनी छोटी बहन को पास में बुलाता है और उससे बोलता है कि राखी बांध देना जिसके जवाब में लड़की हां बोलती है। इसके बाद वो बंदा बोलता है, 'पैसे दिए न मैंने?' लड़की हां बोलती है तो वो पूछता है कि कितने दिए। इसके बाद बच्ची बोलती है कि 500 दिए। फिर वो आदमी उसे नोट दिखाने को बोलता है और तब जाकर पता चलता है कि उस आदमी ने पुराने 500 के नोट दिए। वो नोट दिया जो बंद हो चुके हैं और फिर अपनी बहन से बोलता है, 'दुकान पर जाकर मस्त चीज खा लेना।' मजाकिया तौर पर बनाया हुआ वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भोली बहना।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खेल गया भाई। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भाई ने अपने जुगाड़ से सभी को हैरान कर दिया, आप भी देख लीजिए वायरल Video
चलती ट्रेन से लटककर भइया बन रहे थे हीरो, मिला ऐसा सबक कि जिंदगी भर रहेगा याद