1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदे का जिम में था Leg Day और तभी हुआ कुछ ऐसा जो आपको कर देगा हैरान, देखें वायरल Video

बंदे का जिम में था Leg Day और तभी हुआ कुछ ऐसा जो आपको कर देगा हैरान, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 11, 2025 06:43 pm IST,  Updated : Aug 11, 2025 06:43 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कुछ लोगों को हैरानी होगी तो कुछ लोग हंसने लगेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@PEAKY_BALVINDER

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट न करते हों। हर दिन न जानें कितने सारे वीडियो और फोटो लोगों द्वारा पोस्ट होते हैं और उन्हें देखने के बाद दूसरे यूजर्स उस पर रिएक्ट भी करते हैं। आप इन्हीं दो में से कोई एक होंगे। आप या तो वीडियो और फोटो पोस्ट करते होंगे या फिर आप उन वीडियो और फोटो को देखते होंगे। आप अगर देखने वाले लोगों में से हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक जिम के अंदर का है। वहां कई सारे लड़के हैं जो अलग-अलग एक्सरसाइज कर रहे हैं। कुछ लोग अभी रेस्ट ले रहे हैं और तभी वहां भूकंप आता है। भूंकप का एहसास होते ही सब वहां से तुरंत उठकर भागने लगते हैं मगर एक बंदे के साथ कुछ ऐसा होता है जो उसने भी नहीं सोचा होगा। दरअसल एक बंदा वहां पर लेग की एक्सरसाइज कर रहा था और तभी भूकंप के कारण उसे भागना पड़ता है लेकिन दिक्कत ये है कि लेग की एक्सरसाइज करने के कारण वो भाग ही नहीं पाता है। वो फिर जमीन पर लेटते हुए वहां से निकलता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @peaky_balvinder नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जिम में लेग डे को स्किप करने का एक और कारण।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.1 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लेग डे स्किप करने के लिए ब्रह्मांड इशारे कर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कैसी नौबत आ गई। तीसरे यूजर ने लिखा- जिम के पैसे बर्बाद। चौथे यूजर ने लिखा- कल तक तो पहुंच ही जाएगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसी भोली बहना हर किसी को नहीं मिलती, वायरल Video देख आप भी सहमत होंगे

भाई ने अपने जुगाड़ से सभी को हैरान कर दिया, आप भी देख लीजिए वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।