A
Hindi News वायरल न्‍यूज बिना Gym गए ही लड़के ने बना लिया 6 पैक एब्स, Video में देखें कैसे हुआ यह संभव

बिना Gym गए ही लड़के ने बना लिया 6 पैक एब्स, Video में देखें कैसे हुआ यह संभव

बिना जिम और डाइट के सिक्सपैक एब्स बनाने की एक अनोखी तकनीक लड़के ने अपने इस वीडियो में बताई। लड़के का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

निंजा टेक्निक की मदद से लड़के ने बनाया सिक्स पैक एब्स- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA निंजा टेक्निक की मदद से लड़के ने बनाया सिक्स पैक एब्स

अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए लोग जिम जाते हैं। घंटों पसीना बहाते हैं ताकि उनका शरीर सुडौल दिखे। हालांकि जिम जाने से अच्छी बॉडी तो बन जाती है लेकिन 6 पैक एब्स बनाना हर किसी के बस की बात नहीं। जिम जाने वालों के लिए भी 6 पैक एब्स बनाना बहुत मुश्किल और मेहनत वाला काम है। ऐसे में एक लड़के ने बिना जिम गए ही जुगाड़ से अपने 6 पैक एब्स बना लिए। लड़का कैमरे के सामने अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए भी नजर आया। फिलहाल लड़के का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लड़के ने बताया सिक्स पैक एब्स बनाने की निंजा टेक्निक

वीडियो में लड़के को बिना जिम गए सिक्स पैक एब्स बनाने की निंजा टेक्निक बताते हुए देखा जा सकता है। लड़के ने इसके लिए इतनी अनोखी तकनीक बताई कि आपको ना तो जिम जाने की जरूरत पड़ेगी और ना ही आपको डाइटिंग करने की जरूरत है। इसके लिए लड़के ने कुछ तारों की मदद ली है और 6 पैक एब्स बनाने का अपना सपना पूरा कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के का पेट बाहर की ओर निकला हुआ है। उसके 6 पैक एब्स बनाने के लिए उसका दोस्त उसके पेट पर तारों से बने एक जाली को लगाता है और उसे कस देता है। जिससे बाहर की ओर निकला हुआ पेट दबकर अंदर चला जाता है और तार की वजह से पेट में सिक्स पैक एब्स साफ-साफ दिखने लगे। अगर उस तार को छुपा दिया जाए तो आप यह समझ जाएंगे कि लड़के के सचमुच में सिक्स पैक एब्स बन गए हैं। सिक्स पैक एब्स बनने के बाद लड़का किसी बॉडी बिल्डर की तरह ही पोज दे रहा है।

वीडियो देख लोगों ने कहा- आज से जिम जाना बंद

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @_noughty_nehu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- पूरा जिम समाज डरा हुआ है। दूसरे ने लिखा- आज से जिम जाना बंद। तीसरे ने लिखा- टेक्नोलॉजिया... टेक्नोलॉजिया।    

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढें:

तेज दिमाग वाले हैं तो बताएं इस तस्वीर में कुल कितने ड्राइवर हैं, 99% लोग हो गए फेल

पति से बोला था थोड़ी सी सब्जी लाने को, पूरी दुकान उठा लाए, परेशान भाभी जी को देख लोगों ने दी फिर से बेचने की सलाह