A
Hindi News वायरल न्‍यूज नोएडा: कार का पीछा कर के महिला को किए अश्लील इशारे, फ्लाइंग किस दी, अब पुलिस ने सिखाया सबक, देखें Video

नोएडा: कार का पीछा कर के महिला को किए अश्लील इशारे, फ्लाइंग किस दी, अब पुलिस ने सिखाया सबक, देखें Video

नोएडा में महिलाओं के साथ युवकों द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। दरअसल, पर्थला पुल पर कार सवार युवकों ने गाड़ी सवार महिलाओं को फ्लाइंग किस का इशारा कर रहे है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Video of molestation goes viral in Noida- India TV Hindi Image Source : REPORTER नोएडा में छेड़छाड़ का वीडियो वायरल।

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीच सड़क पर चलती कार से महिला को अश्लील हरकत और गंदे इशारे करने का मामला सामने आया है। घना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने अब सड़क पर अश्लील हरकत करने वाले इन मनचलों पर शिकंजा कसा है। चलती कार से अश्लील हरकत और गंदे इशारे करने के 2 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, कार सवार इन लड़कों ने एक फैमिली का पीछा किया और फिर अश्लील इशारे करने लगे। महिलाओं की तरफ फ्लाइंग किस का इशारा करने लगे। फैमिली के लोग मना करते रहे, लेकिन वह नहीं माने। इस स्पॉट के 2 वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में लड़के गंदे-गंदे इशारे करते हैं। दूसरे वीडियो में फैमिली के साथ मौजूद युवक मना कर रहा है, पूछ रहा है भाई ने ड्रिंक कर रखी है। हमारे साथ हमारी फैमिली है। ये बदतमीजी कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कार में आगे की सीट पर 2 लड़के और पीछे एक लड़का बैठा है। घटना के बाद महिलाएं काफी डर गई थी।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

वीडियो सामने आने के बाद फेज 3 थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और वीडियो की जांच शुरू कर दी। नंबर से गाड़ी को ट्रेस किया। इसके बाद 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। तीसरे युवक का अभी पता नहीं चला पाया है। घटना में इस्तेमाल एमजी हेक्टर कार को भी जब्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना थाना सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के एलिवेटेड रोड की है।

आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार निवासी आजमगढ़ (वर्तमान पता: जेवीएस सोसायटी, सेक्टर 135, थाना एक्सप्रेसवे, नोएडा) और अभिषेक निवासी कस्बा कुशमाहा, थाना किसली, जिला मैनपुरी (वर्तमान पता: जेवीएस सोसायटी, सेक्टर 135, थाना एक्सप्रेसवे, नोएडा) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढे़ें- शराब पीने से पहले कुछ बूंदें क्यों छिड़कते हैं लोग? कोई नहीं जानता होगा जवाब

इस छोटी बच्ची का जुगाड़ वाला बस्ता देखा कि नहीं? Video हो रहा है जमकर वायरल