1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 30 रुपए के लिए इतनी मारा-मारी! सड़क पर लड़ते दो लोगों को देख यूजर्स ने लिए जमकर मजे, देखें Video

30 रुपए के लिए इतनी मारा-मारी! सड़क पर लड़ते दो लोगों को देख यूजर्स ने लिए जमकर मजे, देखें Video

हर दिन सोशल मीडिया पर लड़ाई का कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते होंगे और आपने भी लड़ाई के खूब वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोगों ने मजे लिए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया हो और वहां लड़ाई के वीडियो न दिखे, ऐसा हो ही नहीं सकता है। सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां हंसी-मजाक और अतरंगी हरकत के वीडियो खूब वायरल होते हैं, वहीं दूसरी तरफ लड़ाई के वीडियो भी जमकर वायरल होते हैं। कभी मेट्रो में लड़ते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी पार्क या फिर बस में लड़ने वालों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। इसके अलावा भी तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिसमें लोग अलग-अलग कारणों से लड़ते दिखते हैं। आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो लड़ाई होने के बाद से रिकॉर्ड हुई है तो शुरू से ही दो लोग लड़ते दिखते हैं। नॉर्मल वाला जो रिक्शा होता है, वहीं पर दो लोग आपस में लड़ रहे हैं। एक शख्स जो रिक्शे में बैठा था, वो भी उन्हें लड़ते देख उतर जाता है और ये लोग लड़ने में लगे रहते हैं। इन दोनों को रोकने वाला वहां कोई नहीं दिखता है और ये भी रुकने के मूड में नहीं दिखते हैं। ये लड़ते-लड़ते पहले गिर जाते हैं, उठते हैं और फिर से लड़ने लगते हैं। अब दावा यह किया जा रहा है कि एक पैसेंजर को लेकर दोनों रिक्शा वाले लड़ रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 17 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है कि एक पैसेंजर के लिए दो रिक्शा वालों में क्लेश हुआ। वीडियो देखने के बाद लोगों ने मजे लिए। एक यूजर ने लिखा- 30 रुपए के लिए इतनी मारा-मारी। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा लगा रहा है कि ये दंगल फील्ड में हैं और रेसलिंग मैच खेल रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- लड़ो खूब लड़ो। चौथे यूजर ने लिखा- बिल्कुल सिनेमा जैसा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इंटरनेट का पैसा वसूल करना है तो देख लीजिए ये Video, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे

महंगा फ्लैट लेकर भी परेशान है ये शख्स, विस्तार में बताई उसने अपनी सारी परेशानियां