सोशल मीडिया बड़ी ही अतरंगी दुनिया है और इस दुनिया में तमाम अतरंगी और अनोखी चीजें लगातार देखने को मिलती रहती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपसे तो कुछ छिपा ही नहीं होगा क्योंकि आपने एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे होंगे और उन्हें देखने के बाद आपको यह पता चल गया होगा कि सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए, कोई बता नहीं सकता है। हर दिन अनगिनत वीडियो पोस्ट होते हैं और उन्हीं में से कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो में नजर आता है कि शख्स कहता है कि तुम लोग कहते हो कि जॉब नहीं, ये देखो। इसके बाद वो वैकेंसी दिखाता है। शख्स जब स्क्रीन पर जूम करता है तो वहां नजर आता है कि कुत्ते को टहलाने के लिए वैकेंसी निकली हुई है। उसमें जॉब डिस्क्रिप्शन और सैलरी, दोनों लिखी हुई है। अगर जॉब डिस्क्रिप्शन की बात करें तो वो आदमी डॉग लवर और समय का पाबंद होना चाहिए। उसके पास बाइक या स्कूटी और स्मार्ट फोन होना चाहिए। उसे ट्रेनिंग भी दी जाएगी। शिफ्ट सुबह 6-9 और शाम 6-8 की रहेगी। वहीं नीचे सैलरी भी लिखी हुई है। उस बंदे को 11 हजार से 18 हजार के बीच में सैलरी मिलेगी और यह वैकेंसी दिल्ली की है। अब यह वैकेंसी कितनी पुरानी है, यह तो नहीं पता मगर वायरल होने लायक है तो वायरल हो गई।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर barbadbaalak नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया तौर पर लिखा है, 'मैं तो जा रहा हूं भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई तू इस साइट का नाम बता। दूसरे यूजर ने लिखा- 18 हजार महीना, इतनी तो प्राइवेट इंजीनियर को भी नहीं मिलती। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई क्वालिफाइड नहीं हूं मैं इस जॉब के लिए। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बारिश ने लड़कियों का बिगाड़ा मेकअप, उसके बाद का चेहरा देख लोगों ने लिए मजे, देखें Video
भारतीय महिला ने खोजा एक नया जुगाड़, Video देख लोग बोले- 'आज से मैं भी करूंगा'