1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारतीय महिला ने खोजा एक नया जुगाड़, Video देख लोग बोले- 'आज से मैं भी करूंगा'

भारतीय महिला ने खोजा एक नया जुगाड़, Video देख लोग बोले- 'आज से मैं भी करूंगा'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 18, 2025 11:08 am IST,  Updated : Jul 18, 2025 11:08 am IST

भारत की महिलाएं एक से बढ़कर एक जुगाड़ खोजती रहती हैं जिसका वीडियो हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

jugaad, viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
एक नए जुगाड़ का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

इस देश में लगभग हर किसी के अंदर आपको जुगाड़ करने की कला देखने को मिल ही जाएगी। लोग अपनी जरूरत के मुताबिक कुछ न कुछ जुगाड़ कर ही लेते हैं और कई बार तो उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए भी देखने को मिल जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक जुगाड़ के वीडियो देखे होंगे। कभी रोटी बेलने का जुगाड़ तो कभी कपड़े प्रेस करने का जुगाड़ और इसके अलावा भी कई तरह के जुगाड़ अब तक वायरल हो चुके हैं। अब एक नया जुगाड़ देखने को मिला।

ऐसा जुगाड़ आपने कभी देखा है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो अगरबत्ती को लगाने के लिए है। आपने देखा होगा कि कोई आलू में तो कोई प्याज में अगरबत्ती लगाता है मगर वो परमानेंट स्टैंड वाला जुगाड़ तो नहीं है मगर एक महिला ने इसका भी जुगाड़ निकाल लिया। वीडियो में दिखता है कि एक महिला टू-साइड टेप को निकालती है और एक पेन के ढक्कन पर लगाकर उसे दीवार पर कहीं लगा देती है। इसके बाद वो अगरबत्ती को जलाकर आराम से उसमें रख देती है। अब इस जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर pari.gound.31 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 36 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आज से मैं भी करूंगा। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे आज ही पता चला है सच में। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब का आइडिया दिया है आपने, बहुत दिक्कत होती थी इसकी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आंटी किस्मत को कुछ ज्यादा ही आजमा रही हैं, सफाई करती महिला का Video आपके उड़ा देगा होश

देश चुनौतियों से नहीं ऐसे नमूनों से परेशान है, खाना बनाने का स्टाइल देख आपको आ जाएगा गुस्सा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।