1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मजदूरी करते शख्स ने लगाया गजब का दिमाग, उसके स्मार्ट वर्क का Video हो गया वायरल

मजदूरी करते शख्स ने लगाया गजब का दिमाग, उसके स्मार्ट वर्क का Video हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 10, 2025 01:08 pm IST,  Updated : Jul 10, 2025 01:08 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप सामने वाले के दिमाग की तारीफ करेंगे। आपने इस तरह से किसी को काम करते हुए नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक लोग अनोखे और यूनिक वीडियो पोस्ट करते रहते हैं जिन्हें आप भी देखते ही होंगे। हर दिन लोग अनगिनत वीडियो को पोस्ट करते हैं और उन्हीं में से कुछ वायरल भी होते हैं क्योंकि वो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी ड्रामे करते हुए लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं तो कभी छोटे बच्चों के प्यारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक मजदूर का है। दरअसल एक घर का कंस्ट्रक्शन चल रहा है और वहां पर वो काम कर रहा है। अब वो बाहर से बालू या फिर रेती उठाकर ला रहा है और इस काम को आसान करने के लिए उसने बहुत ही यूनिक दिमाग लगाया है। जिस प्लास्टिक के बर्तन में वो उसे उठाकर ला रहा है, उसे उसने बीच में से काट दिया है और ऊपर बॉर्डर के पास बस छोड़ दिया है। अब वीडियो में दिखता है कि वो उस लेकर आता है और बस ऊपर से मोड़ देता है तो सारा बालू या रेती, जो भी है, वो तुरंत गिर जाता है। वो उसे उठाता भी उसी हिसाब से होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @be_marwadii नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने मजूदर समाज का नाम ऊंचा कर दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो टेक्निकल हो गया ज्यादा। दूसरे यूजर ने लिखा- कितने तेजस्वी लोग हैं। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शादी में अब ये क्या ड्रामा शुरू हो गया, आपने भी पहले ऐसा कुछ नहीं देखा होगा, देखें Video

भयंकर दिखने वाले किंग कोबरा को बंदे ने खिलौने की तरह पकड़ा, चेहरे पर डर का नामो-निशान नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।