सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो इंसान का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। पहले लोगों ने कुछ ऐसा नहीं देखा होता है जो उस वीडियो में नजर आता है और यही वो कारण होता है कि वो वीडियो लोगों का ध्यान खींचता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन थोड़ा समय बिताते हैं तो फिर आपको पता ही होगा कि सोशल मीडिया पर क्या-क्या वायरल होता है। कभी-कभी होश उड़ा देने वाला जुगाड़ का वीडियो नजर आता है तो कभी-कभी ऐसे मशीन नजर आ जाते हैं जो इंसान ने अपनी आंखों से पहले नहीं देखा होता है। अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप सभी ने कभी न कभी JCB को तो देखा ही होगा। कई लोग तो JCB देखते ही वहां रुक जाते हैं और उसे काम करते हुए देखते हैं। इसके भी कई वीडियो वायरल हुए हैं। खैर अभी इसका वीडियो वायरल नहीं हो रहा है मगर कुछ ऐसा ही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि किसी बंदे ने जनरेटर, छोटे पहिए और दूसरी जरूरी चीजों का इस्तेमाल करते हुए एक छोटा सा JCB जैसा ही मशीन बना लिया है और वो अच्छे से काम भी कर रहा है। वीडियो में दिखता है कि एक आदमी उसी मशीन पर बैठकर उससे मिट्टी को उठाकर दूसरी तरफ फेंक रहा है। इस मशीन को देख आप हैरान हो जाएंगे।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'JCB बनाने वाले इस भाई को ढूंढ रहे हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 17 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसलिए जुगाड़ ने सारी मार्केट खराब कर दी। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कहां का है, जल्दी खोजा जाए नहीं तो इसका पेटेंट बन जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- भारत में जुगाड़ की कमी नहीं है। चौथे यूजर ने लिखा- कौन सी IIT का विद्यार्थी है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कौन है ये बुद्धिमान व्यक्ति जो अपनी चप्पल को इस तरह देता है सुरक्षा? Video आपको भी कर देगा हैरान
ये देखो कलयुग के भक्त, बद्रीनाथ धाम में मंदिर के आगे फोटो खिंचवाने को लेकर भिड़ गए श्रद्धालु