1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस काम के लिए तो वक्त ही वक्त है, वायरल Video देख लोगों ने भी किया जमकर कमेंट

इस काम के लिए तो वक्त ही वक्त है, वायरल Video देख लोगों ने भी किया जमकर कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 08, 2025 02:46 pm IST,  Updated : May 08, 2025 02:46 pm IST

अभी एक 'पीक मेल कंटेंट' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी जमकर कमेंट किया और अपना रिएक्शन दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है क्योंकि इस दुनिया में तमाम अतरंगी और अनोखी चीजें देखने को मिलती रहती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको तो पता ही होगा कि सोशल मीडिया पर कितनी अतरंगी और अनोखी चीजें नजर आती हैं। कभी-कभी तो कुछ ऐसा भी दिख जाता है जो लोगों ने सोचा भी नहीं होता है। लड़ाई, जुगाड़, स्टंट, लोगों की बेवकूफी के अलावा भी कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है मगर अभी सबसे अलग और अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक छोटे से ब्रिज के ऊपर कुछ लोग खड़े हैं। ब्रिज के दोनों तरफ लोग खड़े हैं और सभी लोग नीचे की तरफ कुछ देखने में लगे हुए हैं। पहले तो यह समझ में नहीं आता है कि लोग क्या कर रहे हैं मगर अगले ही पल सब साफ हो जाता है। दरअसल JCB की मदद से नीचे सफाई का काम चल रहा है और लोग खड़े होकर यही देख रहे हैं। यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर kalyug_hun नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कितना भी देख लो मन नहीं भरता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमारा फेवरेट। दूसरे यूजर ने लिखा- सिर्फ JCB लवर के लिए। तीसरे यूजर ने लिखा- पीक मेल कंटेंट। चौथे यूजर ने लिखा- गांव में नहर की खुदाई सुबह से शाम तक देखते थे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शादी के समय होने लगी तेज बारिश तो शख्स ने दौड़ाया दिमाग, भीगने से बचने के लिए अपनाई यह तरकीब

इन लोगों की डिक्शनरी में डर जैसा कोई शब्द ही नहीं है, Video आपके भी उड़ा देगा होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।