1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो कलयुग के भक्त, बद्रीनाथ धाम में मंदिर के आगे फोटो खिंचवाने को लेकर भिड़ गए श्रद्धालु

ये देखो कलयुग के भक्त, बद्रीनाथ धाम में मंदिर के आगे फोटो खिंचवाने को लेकर भिड़ गए श्रद्धालु

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 03, 2025 12:46 pm IST,  Updated : Jul 03, 2025 12:47 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके दिमाग में यही आएगा कि आजकल लोगों की भक्ति बस दिखावे की रह गई है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

badrinath temple, fight- India TV Hindi
बद्रीनाथ मंदिर के सामने फोटो के लिए भिड़ गए श्रद्धालु Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में ऐसे कई सारे श्रद्धालु हैं जो अलग-अलग प्रसिद्ध मंदिरों और धाम में जाकर भगवान के दर्शन करते और उनकी पूजा-पाठ करते हैं। ऐसे भी श्रद्धालु हैं जो हर साल केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने का इंतजार करते हैं और कपाट खुलने के बाद वहां जाकर भगवान के दर्शन करते हैं मगर पिछले कुछ समय में आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर कुछ इंफ्लूएंसर द्वारा यहां जाकर वीडियो पोस्ट करने के बाद लोगों के बीच में केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए क्रेज बढ़ गया है। हमने क्रेज शब्द इसलिए बोला क्योंकि अधिकतर लोग सिर्फ वीडियो बनाने और फोटो खिंचवाने के लिए ही वहां जा रहे हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो बद्रीनाथ धाम में बिल्कुल मंदिर के सामने का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि वहां पर कुछ श्रद्धालुओं के बीच में लड़ाई हो गई है। वहां खड़े दूसरे लोग उन्हें रोकने की कोशिश तो कर रहे हैं मगर वो रुकने को तैयार नहीं है। एक शख्स को रोका जाता है तो उसके साथ गया दूसरा बंदा लड़ने लगता है। पूरे वीडियो में यही देखने को मिला। वीडियो को पोस्ट करते हुए यह दावा किया गया है कि, 'श्री बद्रीनाथ धाम में मंदिर के आगे फोटो खिंचवाने के चक्कर में श्रद्धालुओं की आपस में हो गई लड़ाई।' इसलिए कहते हैं कि आजकल भक्ति सिर्फ दिखावे की रह गई है। मंदिर में जाने के बाद क्या ही फर्क पड़ता है कि आपकी फोटो आई या फिर नहीं और आई तो कहां से आई लेकिन नहीं लोगों को तो परफेक्ट फोटो चाहिए ताकि वो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सके।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भगवान के घर में भी इन्हें शांति नहीं है, पता नहीं कैसे लोग हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये लोग वहां दर्शन की अभिलाषा लेकर गए थे या फोटोशूट करवाने। तीसरे यूजर ने लिखा- जब भक्ति से ज्यादा जरूरी हो इंस्टाग्राम की फोटो तो यही होगा। चौथे यूजर ने लिखा- ये श्रद्धालु नहीं इंस्टाग्राम के योद्धा हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कान में आती थी अजीब आवाज तो पुलिस थाने पहुंच गया शख्स, बातें सुनकर हो जाएंगे लोट-पोट

बारिश में बार-बार कपड़े उतारने का झंझट खत्म, महिला ने बताई गजब की ट्रिक, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।