आज के इस दौर में आपको ऐसे लोग बहुत ही कम मिलेंगे जो सोशल मीडिया से खुद को दूर रखते हों वरना बच्चे तक इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। आप भी जरूर सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो होंगे ही जहां आप दिन में थोड़ा समय स्क्रोलिंग में बिताते होंगे। हर दिन वहां आप देखते होंगे कि तरह-तरह के वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं और लोग उन्हें देखकर उसके मुताबिक रिएक्ट भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक, लड़ाई, ड्रामा, स्टंट और ऐसे बहुत सारे वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा मजेदार फोटो भी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स कुर्सी पर बैठा हुआ है और वो कहता है, 'साहब मेरे कान में आवाज आती है।' अब सामने वाले के पूछने पर कि किस चीज की आवाज आती है, वो कहता है, 'मैं तूझे पागल कर दूंगा, तूझे मार दूंगा, तूझे ऐसा कर दूंगा, वैसा कर दूंगा।' अब सामने वाला पूछता है कि यह सब कौन कहता है तो वो कहता है, 'ये पता नहीं कौन कर रहा है।' इसके बाद दूसरा शख्स बोलता है, 'जब थाने पर आए तो नहीं बोल रहा है।' इसके तुरंत बाद वो आदमी कहता है, 'हां मैंने थाने की कही है, मैंने पुलिस बुलाई तो बोले थाने चले जाओ, वहां मशीन लगी हुई है, वो अपने आप दरोगा जी चेक कर लेंगे।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @meinkiakaruu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डॉक्टर बोल रहा होगा कि करियर खतरे में है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 32 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सच बोल रहा है। वहीं अन्य यूजर्स ने भी वीडियो के कैप्शन में लिखी बात से सहमती जताई।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बारिश में बार-बार कपड़े उतारने का झंझट खत्म, महिला ने बताई गजब की ट्रिक, देखें Video
भाई को मजाक करना पड़ गया भारी, Video सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट