1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गोली की रफ्तार से वायरल हो रहा है ये जुगाड़, 4.6 मिलियन लोगों तक पहुंचा Video

गोली की रफ्तार से वायरल हो रहा है ये जुगाड़, 4.6 मिलियन लोगों तक पहुंचा Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 07, 2025 02:46 pm IST,  Updated : Jul 07, 2025 02:46 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उस वीडियो में बंदा स्कूटी से पेट्रोल को बाह निकालने का तरीका बता रहा है। उसके इस जुगाड़ का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोग बहुत हैं। कई सारे लोग ऐसे हैं जो अपना खर्चा बचाने के लिए जुगाड़ करते हैं तो वहीं कई सारे लोग ऐसे हैं जो मुसीबत में फंसने पर या फिर दूसरे लोगों को जुगाड़ बताने के लिए उसका वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इन दोनों तरह के जुगाड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक जुगाड़ के वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गजब का जुगाड़ नजर आया और उसी कारण वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आया।

इस वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा स्कूटी के पेट्रोल टैंक से पेट्रोल को निकालने का तरीका बता रहा है। इसके उसने एक बोतल लिया और ढक्कन में छेद करके उसमें से एक पाइन को बोतल में डाला है। आधा पाइप अंदर है और आधा पाइप बाहर है। इसके बाद उसने ढक्कन पर कुछ लगा दिया ताकि वहां से एयर पास न हो सके। इसके बाद वो बाहरी हिस्से वाले  पाइप को पेट्रोल टैंक में डालता है और बोतल को दबा-दबाकर प्रेशर बनाकर उसी पाइप के जरिए पेट्रोल निकाल रहा है। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @aditiwari9111 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जुगाड़ दिन प्रतिदिन।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4.6 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सेव कर लेता हूं, काम आएगा इमरजेंसी के समय। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई जुगाड़ तगड़ा है। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह मस्त तरीका है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सरकार को एक जुगाड़ अवार्ड घोषित करना चाहिए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रैपिडो वाले को बुलाकर बंदे ने करवाया ये काम, Video सोशल मीडिया पर वायरल

बर्मिंघम की सड़कों पर भी दिखा आकाश दीप का जादू, अंग्रेजों की जुबां पर उनका नाम छाया, देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।