1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में अब ये क्या ड्रामा शुरू हो गया, आपने भी पहले ऐसा कुछ नहीं देखा होगा, देखें Video

शादी में अब ये क्या ड्रामा शुरू हो गया, आपने भी पहले ऐसा कुछ नहीं देखा होगा, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 10, 2025 12:20 pm IST,  Updated : Jul 10, 2025 12:20 pm IST

किसी की शादी का एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि आपने अब तक किसी भी शादी में ऐसा ड्रामा नहीं देखा होगा।

Wedding, bizarre, trending news- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

जहां कहीं भी लोग कुछ अतरंगी या फिर अनोखा देखते हैं, वो उसे तुरंत अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेते हैं। इसके बाद वो ज्यादा कुछ नहीं करते और बस उस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद का सारा काम सोशल मीडिया की जनता कर देती है। अगर वो वीडियो दूसरे लोगों को भी अतरंगी या फिर अनोखा लगता है तो फिर वो वीडियो वायरल हो जाता है। आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप अब तक न जानें कितनी ही शादियों में गए होंगे। वहां की सजावट और अन्य चीजों ने आपका ध्यान अपनी तरफ खींचा होगा मगर क्या आपने किसी शादी में वरमाला के बाद वहां पर लोगों को अपनी बॉडी दिखाते हुए देखा है? हैरान हो गए, मगर वायरल वीडियो में तो ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आता है कि दूल्हा और दुल्हन अपनी जगह पर बैठे हुए हैं और उनके सामने तीन लड़के जिन्होंने जिम में जाकर अपनी बॉडी बनाई है, वो अपनी बॉडी दिखा रहे हैं। वहीं सामने खड़े लोग उनका वीडियो बना रहे हैं और उन्हीं में से किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह अब कौन सा नया ड्रामा शुरु हो गया है आजकल बिहार की शादियों में।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कोई इनको पीटा क्यों नहीं। वहीं एक यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भयंकर दिखने वाले किंग कोबरा को बंदे ने खिलौने की तरह पकड़ा, चेहरे पर डर का नामो-निशान नहीं

इस बंदे ने तो दिमाग का दही कर दिया, Video देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।