A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Alert! मछलियों पर जहरीला स्प्रे, लाल हिट छिड़कते दिखा मछली विक्रेता; वायरल हो रहा VIDEO

Alert! मछलियों पर जहरीला स्प्रे, लाल हिट छिड़कते दिखा मछली विक्रेता; वायरल हो रहा VIDEO

वसई पूर्व इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में मछली विक्रेता मछलियों पर बैठने वाली मक्खियों या कीड़ों को भगाने के लिए झुर्रल मारने वाले जहरीले स्प्रे (लाल हिट) का इस्तेमाल करता हुआ नजर आया।

red hit spray on fish- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मछलियों पर झुर्रल मारने वाला लाल हिट स्प्रे करते दिखा मछली विक्रेता।

खाद्य पदार्थों के मामले में कई बार विक्रेताओं द्वारा लापरवाही बरतने के वीडियो सामने आते रहे हैं। वसई से भी ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वसई पूर्व के नवजीवन इलाके में एक मछली विक्रेता द्वारा मच्छर और झुर्रल मारने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले जहरीले लाल हिट (Red Hit) स्प्रे को मछलियों पर छिड़कते दिखा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद नागरिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

मछली विक्रेता की करतूत कैमरे में कैद

हाल ही में विरार में नाले के पानी से फल धोने का एक वीडियो सामने आया था। वह घटना अभी ताजा ही थी कि अब वसई इलाके से यह चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वसई पूर्व के नवजीवन इलाके में यह हैरान करने वाली घटना हुई। यहां एक मछली विक्रेता मछलियां बेचते समय मछलियों पर बैठने वाली मक्खियों या कीड़ों को भगाने के लिए झुर्रल मारने वाले जहरीले स्प्रे (लाल हिट) का इस्तेमाल करता हुआ पाया गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि यह विक्रेता ग्राहकों की सेहत की परवाह किए बिना मछलियों के पास इस जहरीले स्प्रे का बेखौफ इस्तेमाल कर रहा है।

देखें वीडियो-

नागरिकों की सेहत से खिलवाड़

‘लाल हिट’ झुर्रल और अन्य कीटों को मारने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बेहद जहरीला कीटनाशक है। इसमें मौजूद रसायन मानव शरीर के लिए हानिकारक होते हैं और इससे खाने के जरिए विषाक्तता (फूड पॉइजनिंग) होने की संभावना रहती है। इसके बावजूद यह मछली विक्रेता स्प्रे छिड़ककर नागरिकों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है।

इस मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों ने कड़ी नाराजगी जताई है और ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

(रिपोर्ट- हनिफ पटेल)