सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। सोशल मीडिया पर हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं या फिर इंटरनेट पर पहली बार दिखता है, उसका वायरल होना तय होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने खूब सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे जिसमें आपको बच्चों का डांस, लोगों की अतरंगी हरकतें, फेम के लिए खतरनाक स्टंट, बेवकूफी भरी हरकत, सड़क पर हुए हादसे, लोगों का जुगाड़ आदि बहुत कुछ देखने को मिला होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या देखने को मिला।
लड़की की किस्मत अच्छी कैसे है?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें दिखता है कि लड़की ने एक जगह पर अपनी कार को पार्क कर दिया है और वो कार से उतर भी गई है। इसके बाद वो कार से कुछ सामान निकालकर जैसे ही दरवाजा बंद करती है, कार पीछे (ढलान था) की तरफ जाने लगती है और वहीं पीछे सड़क है जहां कई गाड़ियां तेज रफ्तार में जा रही हैं। अब लड़की कार को रोकने की कोशिश करती है मगर उसे रोक नहीं पाता है। लड़की की किस्मत अच्छी ऐसे है कि कार सड़क पर आ जाती है जहां से कई गाड़ियां जा रही हैं मगर फिर भी वो किसी से टकराती नहीं है और किस्मत से बच जाती है। इसके अलावा कुछ लोग अपनी गाड़ी को खुद रोक भी देते हैं तो कुछ गाड़ियों को लड़की इशारा करके रोकती है। मगर शुरुआत में जब कोई गाड़ी नहीं और फिर भी उसकी कार किसी दूसरी गाड़ी से टकराई नहीं, यही उसकी अच्छी किस्मत बताता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'इस दीदी का बैड लक तो अच्छा निकला।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को इस अकाउंट से 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रिवर्स गियार लगा दिया दीदी ने। दूसरे यूजर ने लिखा- दीदी तो बच गई। तीसरे यूजर ने लिखा- दीदी की हाइट इसके टायर के साइज के हैं, अच्छा हुआ चढ़ने की कोशिश नहीं की वरना पुरी चपाती बन जाती।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बहुत ही प्यारा Video, देखकर लोगों के आए कुछ ऐसे कमेंट्स