1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बहुत ही प्यारा Video, देखकर लोगों के आए कुछ ऐसे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बहुत ही प्यारा Video, देखकर लोगों के आए कुछ ऐसे कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 14, 2026 10:47 am IST,  Updated : Jul 14, 2026 10:47 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपने शायद ही कभी देखा होगा और उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अलग-अलग कमेंट्स किए हैं। आइए आपको सब कुछ विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@THEPRAYAGTIWARI

आज के समय में लगभग हर किसी के पास में स्मार्ट फोन है और लोगों को जब भी कुछ ऐसा नजर आता है जो आमतौर पर नहीं दिखता है या फिर बड़ा ही मजेदार होता है तो लोग उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और सोशल मीडिया की गलियों तक पहुंचा देते हैं। अब एक बार जब कोई वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंच जाता है तो उसे खूब सारे लोग देखते हैं और अगर वीडियो उनका भी ध्यान खींच लेता है तो फिर वीडियो का वायरल होना तय है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में जानते हैं।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी सोशल मीडिया पर 14 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में बहुत ही प्यारा नजारा देखने को मिला। वायरल वीडियो में दिखता है कि एक जगह पर कुत्ता सो रहा है और वहीं पास में एक बुजुर्ग आदमी एक टेबल पर बैठा हुआ है। अब उस आदमी के हाथ में एक पंखा है जिससे वो उस कुत्ते को हवा कर रहा है। जी हां, वो आदमी कुत्ते को हवा कर रहा है और यह वो कारण है जो वीडियो को अलग बनाता है और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि वीडियो कब का है और यह किस जगह का है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @theprayagtiwari नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया में कहीं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- बड़े बड़े बंग्लो में जो सुकून नहीं मिलता, वो इस छोटी सी जगह पर दोनों के पास दिख रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- निस्वार्थ प्रेम है। तीसरे यूजर ने लिखा- इस दुनिया में अभी भी कुछ इंसानियत बची है। वहीं एक यूजर ने लिखा- आराम कर ले बेटे फिर तुझे गरीब कचरा बीनने वालों या बच्चों को रेबीज देना है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वायरल होने के चक्कर में लोग ये क्या-क्या कर रहे हैं, जरा आप खुद देखिए Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।