1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसका तो अलग ही चल रहा है! पुलिस की वर्दी में नजर आए लड़के का Video हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

इसका तो अलग ही चल रहा है! पुलिस की वर्दी में नजर आए लड़के का Video हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और खूब वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@PALWI_333 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन खूब सारे वीडियो और फोटो लोग पोस्ट करते हैं। इसी कारण से सोशल मीडिया पर कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन जितनी चीजें पोस्ट होती हैं, उनमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही फोटो या वीडियो होते हैं जो सबसे हटके होते हैं या फिर इंटरनेट पर पहली बार दिखता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़का नजर आ रहा है जो किसी नॉर्मल कपड़े में नहीं है बल्कि वो पुलिस की वर्दी में नजर आ रहा है। वो अलग ही अकड़ के साथ चलते हुए दिखता है और कुछ दूर आने के बाद वो एक जगह पर रुक जाता है। इसके बाद वो अपनी जेब से फोन निकालता है और ऐसा लगता है कि वो उस फोन से किसी की फोटो क्लिक करता है। इसके बाद वो फोन को जेब में रखता है और वहां से आगे बढ़ जाता है। अब यह लड़का वाकई पुलिस में है या फिर सिर्फ वर्दी पहनी है, यह तो नहीं पता मगर वो जिस तरह से हरकत कर रहा था, उसके कारण वीडियो वायरल हो गया और कई सारे लोगों ने अपने-अपने अकाउंट से वीडियो को पोस्ट किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @palwi_333 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इसका तो अलग ही चल रहा है।' वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसका तो अलग ही चल रहा है, दुनिया एक तरफ चल रही है और ये अपनी ही दुनिया में मस्त है। दूसरे यूजर ने लिखा- सिंघम को थोड़ा खाना खिलाओ यार। तीसरे यूजर ने लिखा- सिंघम जी तो अपने ही स्वैग में है। चौथे यूजर ने लिखा- वर्दी किसने दे दी इनको। एक अन्य यूजर ने लिखा- लगता है भाई अपनी ही दुनिया में ड्यूटी कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सिलेंडर की कमी के बीच लोग बना रहे हैं Funny Memes, सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल

बालकनी में दीदी बना रही थी रील और तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने Video कर दिया वायरल, आप भी देखें