1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्लास में अकेले लंच करते बच्चे का Video हुआ वायरल, लोग दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन

क्लास में अकेले लंच करते बच्चे का Video हुआ वायरल, लोग दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, किसी को नहीं पता होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@HARIOM5SHARMA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर्स को कभी भी निराश नहीं करता है। आप भी अगर सोशल मीडिया के यूजर हैं तो फिर इस बात से आप भी सहमत जरूर होंगे क्योंकि हर दिन अनगिनत वीडियो और फोटो हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलते ही रहते हैं। इंसान स्क्रोल करके थक जाता है मगर कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है और कई बार तो कंटेंट इतना ज्यादा अनोखा होता है या फिर इतना ध्यान खींचने लायक होता है कि वो वायरल हो जाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बच्चे अपने क्लास में बैठकर लंच कर रहे हैं। वहीं एक बच्चा जो सबसे आगे बैठा हुआ है, वो अकेले बैठकर लंच कर रहा है। वो लंच में मैगी लेकर आया है और साथ में कुरकुरे का पैकेट भी है। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उसके लंच में रखे मैगी के कारण वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं क्योंकि वो अकेले बैठकर मैगी खा रहा है और अगर कोई साथ में होता तो मैगी खत्म हो गया होता और इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है। आप भी वायरल वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @hariom5sharma नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिका है, 'मैं समझ सकता हूं कि वो क्यों अकेले बैठा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 86 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- थोड़ी सी मैगी, वो भी उनको दे देगा तो कैसे चलेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे बचपन में सब लूट लेते थे। तीसरे यूजर ने लिखा- मैगी सिक्रेट है। चौथे यूजर ने लिखा- स्कूल में मैं भी ऐसी ही था।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लो भाई पेश है नमूना-ए-बिहार, Video देखने के बाद दिमाग का हिलना तय है

दुनिया के अजूबों में अब इसे भी शामिल कर लेना चाहिए, आप भी देखें Video