सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ न कुछ ऐसा दिख जाएगा जो आपको पहले कभी नहीं देखा होता है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया अतरंगी कंटेंट का अड्डा है और जो कंटेंट सबसे ज्यादा अतरंगी होता है, वो वायरल हो जाता है। हर दिन सुबह से लेकर शाम तक तमाम तरह के पोस्ट वायरल होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और आपने अब तक ऐसा कुछ नहीं देखा होगा जो वीडियो में नजर आया। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आया।
वीडियो में ऐसा क्या दिख गया?
आपने अब तक कई सारे ATM तो देखे ही होंगे। किसी बैंक के साथ लगे हुए देखा होगा तो कई बार कहीं मार्केट में या फिर सड़क के किनारे अलग से एक ATM लगा हुआ देखा होगा मगर शायद आपने कभी मोबाइल ATM देखा होगा। चलिए आपने यह भी देखा होगा मगर शायद ही कभी ई-रिक्शा यानी टिर्री में लगा हुआ ATM देखा होगा और ये यूनिक है जिसके कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है। ई-रिक्शा से वो सभी काम किए जा रहे हैं जिसकी लोगों ने कभी कल्पना नहीं की थी और इसी कारण वीडियो वायरल होते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर its_tiwariji56003 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'चलता फिरता ATM टिर्री में, आठवां अजूबा आ गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भर-भरकर हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
घर का दरवाजा खोलते ही AQI पहुंचा इतना ज्यादा कि घूम जाएगा आपका भी दिमाग, Video हो रहा वायरल
ये लोग इतना ज्यादा दिमाग कहां से लेकर आते हैं, अब आप इसी वायरल Video को देख लीजिए