1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये लोग इतना ज्यादा दिमाग कहां से लेकर आते हैं, अब आप इसी वायरल Video को देख लीजिए

ये लोग इतना ज्यादा दिमाग कहां से लेकर आते हैं, अब आप इसी वायरल Video को देख लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 03, 2025 11:47 am IST,  Updated : Nov 03, 2025 11:47 am IST

कई बार लोग कुछ ऐसा दिमाग लगा देते हैं कि उसे देखने वाले का दिमाग घूम जाता है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो आपका दिमाग घूमा देगा। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/TRENDY__LONDAA

आज के समय में आपको शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो स्मार्ट फोन का यूज करता हो मगर फिर भी सोशल मीडिया की दुनिया से दूर हो। आजकल तो बच्चे भी सोशल मीडिया का खूब यूज कर रहे हैं और कई सारे बच्चे तो वीडियो बनाकर पोस्ट भी करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर ही सही मगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन तमाम वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से की सारे वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदा अपने दिमाग का ऐसा इस्तेमाल कर रहा है जो आपका दिमाग घूमा देगा। आइए वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा लालटेन को बिजली के तारों पर टांगता हुआ नजर आता है। उसने लालटेन में तार लगा दिया है और उसे बिजली की तार पर लगा देता है। इसके बाद उसके अंदर लगे दो अलग-अलग तारों को बिजली के दोनों तारों पर लगाता है और तभी दिखता है कि लालटेन के अंदर लाइट जल जाती। दरअसल उस बंदे ने लालटेन के अंदर बल्ब फिट कर दिया था और उसे उसने डायरेंक्ट बिजली के उन तारों से जोड़ दिया जो लोगों के घर में बिजली पहुंचाती है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर trendy__londaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये RJD का प्रमोशन है। दूसरे यूजर ने लिखा- बारिश होगी तो। तीसरे यूजर ने लिखा- बिजली चोरी। चौथे यूजर ने लिखा- बिहार है, कुछ भी हो सकता है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मगजमारी से बचने के लिए दुकानदार ने लगाया ऐसा बोर्ड कि फोटो हो गई वायरल, लोगों को जमकर आई हंसी

Tarzan 2.0 नहीं देखा तो क्या देखा, शख्स ने जुगाड़ से बना दी ऐसी गाड़ी, जिसे देखते ही उड़ गए यूजर्स के होश, Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।