दिल्ली और NCR में रहने वाले लोगों को सर्दी की शुरुआत होते हुए अपने स्वास्थ्य की चिंता होने लगती है क्योंकि AQI बढ़ने लगता है। कई लोगों को सांस की समस्याएं होने लगती है। इसी कारण तो कई सारे लोगों ने अपने घर में एयर प्यूरीफायर भी लगवा लिया है कि चल घर के अंदर तो इंसान थोड़ी साफ सांस ले पाएगा। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक बंदा जिसने अपने घर में एयर प्यूरीफायर लगवाया है, उसके घर का दरवाजा खोलने के बाद ही AQI कहां से कहां पहुंच जाता है और आप जब वो वीडियो देखेंगे तो पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
दरवाजा खोलने के बाद AQI कितना पहुंचा?
हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि घर के अंदर एयर प्यूरीफायर रखा हुआ है। दरवाजा बंद है और एयर प्यूरीफायर में AQI 97 नजर आ रहा है। इसके बाद वो बंदा दरवाजा खोल देता है और दरवाजा खोलते ही 177 पहुंच जाता है। इसके बाद वो थोड़ा घटता है और उसके बाद वो बढ़कर सीधे 291 पहुंच जाता है। इसके बाद AQI का जंप 301 पर होता है, फिर 307 और उसके तुरंत बाद 510 हो जाता है। इसके बाद AQI थोड़ा कम होकर 489 पर दिखता है। अब ये देख हर कोई हैरान हो जाएगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kapildhama नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'घर में 4 प्यूरीफायर 24x7 घंटे चल रहे हैं। दरवाज बंद था जब रीडिंग 100 था और मेन डोर खोलते ही वो 500 पहुंच गया। NCR में जीवन नर्क बन गया है और सरकार बिहार कैंपेन में व्यस्त है।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये लोग इतना ज्यादा दिमाग कहां से लेकर आते हैं, अब आप इसी वायरल Video को देख लीजिए
मगजमारी से बचने के लिए दुकानदार ने लगाया ऐसा बोर्ड कि फोटो हो गई वायरल, लोगों को जमकर आई हंसी