1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हद है ! हेलमेट नहीं मिला तो कढ़ाही से ढक लिया सिर, ट्रैफिक में फंसे इस शख्स को देख हंसी नहीं रुकेगी, Video

हद है ! हेलमेट नहीं मिला तो कढ़ाही से ढक लिया सिर, ट्रैफिक में फंसे इस शख्स को देख हंसी नहीं रुकेगी, Video

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 02, 2025 12:57 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 12:57 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रैफिक में फंसे एक शख्स को कढ़ाही से सिर ढके हुए दिखाया गया है। इस पर यूजर्स ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

Bengaluru traffic video, Bengaluru traffic video, viral news, news in hindi, traffic funny video, vi- India TV Hindi
कढ़ाही से सिर ढके हुए शख्स। Image Source : X/@KARNATAKAPORTF

Viral Video: घर से बाहर निकलते वक्त अक्सर ऐसा होता है कि लोग हेलमेट लेना भूल जाते हैं। परिणामस्वरूप ऐसे लोगों को पुलिस चेंकिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि कई बार लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पुलिस को भी चकमा देकर निकल जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस शख्स के साथ भी हुआ है जिसने हेलमेट की जगह सिर को कढ़ाही से ढककर रखा है। वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है जहां बाइकसवार दो युवकों को ट्रैफिक में फंसे हुए देखा गया। बाइक पर पीछे बैठे लड़के को कढ़ाही से सिर ढके हुए देख पास में मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और एक्स पर वायरल कर दिया। 

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @karnatakaportf नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'बेंगलुरु का सबसे शानदार पल! किसी कॉमेडी स्केच जैसे दृश्य में, एक बाइक सवार को हेलमेट की बजाय अपने सिर को फ्राइंग पैन से ढककर ट्रैफिक चालान से बचने की कोशिश करते देखा गया। जी हां, फ्राइंग पैन। क्योंकि जाहिर है, जब जिंदगी में गड्ढे होते हैं, तो आप खाना पकाने के बर्तन पकड़ लेते हैं। यह नजारा देखने वालों के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस वालों को भी हैरान कर गया, क्योंकि बाइक सवार ने अपने रसोई के बर्तन को इस तरह संतुलित किया जैसे वह एक ISIS-प्रमाणित हेलमेट हो। लेकिन सच कहें तो यह सिर्फ मजाकिया नहीं है, यह डरावना भी है। एक फ्राइंग पैन एक आमलेट को पलट सकता है, खोपड़ी को नहीं बचा सकता। हेलमेट वैकल्पिक फैशन एक्सेसरीज या वायरल रील्स के लिए प्रॉप्स नहीं हैं, वे जीवनरक्षक हैं। तो, हर रचनात्मक आत्मा के लिए: जुगाड़ छोड़ो, हेलमेट पहनो स्मार्ट रहें, सुरक्षित रहें और फ्राइंग पैन को वहीं रखें जहां वह होना चाहिए: रसोई में, अपने सिर पर नहीं।'

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया  

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है कि, 'सिर्फ़ बेंगलुरु में ही ट्रैफिक इतना बेकाबू हो सकता है कि खाना पकाने के बर्तन सुरक्षा उपकरणों में बदल जाएं। यह बजट में किया गया एक बेहतरीन भारतीय आविष्कार है।' दूसरे यूजर ने लिखा है कि, 'नवाचार/जुगाड़ अपने चरम पर।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'जब जीवन आपको चालान दे तो कढ़ाई ले लीजिए।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'उसके दिमाग में सचमुच कुछ पक रहा है।' 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
ट्रेन में टॉयलेट के पास छिपा था अजगर, देखते ही सहम गए यात्री और वायरल कर दिया Video

 
Halloween पर हनुमान जी को देख भूतों का हुआ ये हाल, Viral Video देख पेट पकड़कर हंसेंगे आप

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।