1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Halloween पर हनुमान जी को देख भूतों का हुआ ये हाल, Viral Video देख पेट पकड़कर हंसेंगे आप

Halloween पर हनुमान जी को देख भूतों का हुआ ये हाल, Viral Video देख पेट पकड़कर हंसेंगे आप

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 02, 2025 12:10 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 12:10 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर हैलोवीन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें भूतों का बुरा हाल हो गया। इस वीडियो को अब तक कई यूजर्स ने देखा है और मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।

Halloween 2025, Halloween viral video, Halloween video viral, Halloween funny video, viral video - India TV Hindi
हैलोवीन पर भूतों का बुरा हाल। Image Source : X/@CHHAPARIA_ANMOL

Viral Video: हैलोवीन पर देश-दुनिया से कई तरह के मजेदार वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियोज में लोगों की अजब-गजब ड्रेस काफी अलग लग रही है जिसे देखने के बाद लोग उस पर भी कमेंट कर रहे हैं। मगर हाल ही में एक ऐसा भी वीडियो सामने आया जिसमें भूत-तों को हैलोवीन पर हनुमान जी के दर्शन करते देख डरते हुए देखा गया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

भूत प्रेतों को हनुमान जी के दर्शन

एक्स पर इस वीडियो को @chhaparia_anmol नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक कार्यालय में हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया गया है जिसमें मौजूद लड़कियां ट्रेंड के मुताबिक खूंखार भूत-प्रेतों जैसा ड्रेसअप और मेकअप कर आई हैं। इसी बीच वीडियो बनाने वाले लड़के को देख सभी भूत बार-बार चौंक जाते हैं और डरी-सहमी प्रतिक्रिया देते हैं। इतना देख सोशल मीडिया पर यूजर्स भी जिज्ञासु हो जाते हैं कि सभी भूत-प्रेत डर क्यों रहे हैं तभी अंत में लड़का अपने चेहरे पर लगा मुखौटा रिवील करता है तो कि भगवान हनुमान जी का होता है।  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'भूत पिशाच निकट नहीं आवै... जय बजरंगबली।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'भूत का मुंह निकलेगा भगवान के सामने, जय श्री राम।'तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'भूतों के पापा।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'ये इवेंट भारत तक पहुंच गया अब तो बजरंगबली ही रक्षा करेंगे।' 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-  
किसी भी VIP के लिए 'रेड कार्पेट' ही क्यों बिछाते हैं ? नीला, पीला या हरा क्यों नहीं; सुनकर चौंक जाएंगे
 

Video: 2 घंटे से ट्रैफिक में फंसी थी ऑस्ट्रेलियाई महिला, ख्याल रखने के लिए भारतीय कैब ड्राइवर ने जो किया सुनकर आप भी करेंगे वाहवाही 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।