1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 1 नवंबर से ताज एक्सप्रेस के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, अब नई दिल्ली के बजाय इस स्टेशन से सफर शुरू करेगी ट्रेन

1 नवंबर से ताज एक्सप्रेस के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, अब नई दिल्ली के बजाय इस स्टेशन से सफर शुरू करेगी ट्रेन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 24, 2026 05:52 pm IST,  Updated : Oct 24, 2026 05:52 pm IST

ताज एक्सप्रेस दिल्ली और झांसी के बीच सफर के लिए एक बहुत अहम ट्रेन है, जो अपनी यात्रा के दौरान कई प्रमुख शहरों में रुकते हुए चलती है।

Taj Express, Taj Express route, Taj Express timings, indian railways, hazrat nizamuddin railway stat- India TV Hindi
ताज एक्सप्रेस के शेड्यूल में बड़ा बदलाव Image Source : PTI

भारतीय रेल ने नई दिल्ली और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर- 12279/12280, ताज एक्सप्रेस के शेड्यूल में बड़ा बदलाव कर दिया है। भारतीय रेल के उत्तर रेलवे ने ट्रेन के शेड्यूल की पूरी जानकारी शेयर की है। उत्तर रेलवे ने बताया कि ट्रेन नंबर- 12279/12280, ताज एक्सप्रेस अब न तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी और न ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी। इस ट्रेन का अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के साथ सालों पुराना रिश्ता टूट जाएगा।

नई दिल्ली के बजाय हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू करेगी ताज एक्सप्रेस

उत्तर रेलवे के मुताबिक, नई दिल्ली और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर- 12279/12280, ताज एक्सप्रेस 1 नवंबर से नई दिल्ली के बजाय हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी और वापसी में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ही अपनी यात्रा खत्म करेगी। बताते चलें कि ताज एक्सप्रेस लंबे समय से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू करती आ रही है और नई दिल्ली पर ही अपनी यात्रा खत्म भी करती है।

1 नवंबर से सुबह 07:05 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलेगी ट्रेन

उत्तर रेलवे के मुताबिक, नई दिल्ली से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 12280, ताज एक्सप्रेस 1 नवंबर से सुबह 07:05 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी। अभी ये ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 06:55 बजे चलती थी और 07:06 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचकर 07:08 बजे आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करती थी। 

वापसी में रात 21:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी ट्रेन

इसी तरह वापसी में, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से नई दिल्ली तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 12279, ताज एक्सप्रेस 1 नवंबर से रात 21:25 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ही अपनी यात्रा खत्म कर देगी और आगे नहीं जाएगी।। अभी ये ट्रेन 21:05 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचकर 21:07 बजे नई दिल्ली की ओर यात्रा के लिए प्रस्थान करती थी।

मथुरा, आगरा, ग्वालियर जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रुकती है ताज एक्सप्रेस

ताज एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में बाकी सभी रेलवे स्टेशनों पर अपने पुराने समय पर ही आएगी और प्रस्थान करेगी। बताते चलें कि ताज एक्सप्रेस दिल्ली और झांसी के बीच सफर के लिए एक बहुत अहम ट्रेन है, जो अपनी यात्रा के दौरान कई प्रमुख शहरों में रुकते हुए चलती है। फिलहाल, ये ट्रेन रोजाना नई दिल्ली से अपनी यात्रा शुरू करती है और हजरत निजामुद्दीन, फरीदाबाद, मथुरा जंक्शन, राजा की मंडी, आगरा कैंट, धौलपुर जंक्शन, मुरैना, ग्वालियर, डबरा और दतिया होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करती है।

ये भी पढ़ें

रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी मॉल जैसी सुविधाएं- इस स्टेशन पर डाइनिंग, मनोरंजन और शॉपिंग का लुत्फ उठा सकेंगे यात्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।