1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देश फिर से आजाद होगा आज! नशे में धुत शख्स की हरकत देख लोगों ने दिया रिएक्शन, देखें Video

देश फिर से आजाद होगा आज! नशे में धुत शख्स की हरकत देख लोगों ने दिया रिएक्शन, देखें Video

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बोर्ड और उसी बोर्ड के पास एक बंदा ऐसी हरकत करते दिखा जिसे देख आपको भी हंसी आ जाएगी। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/KABOOOOTARRRRRR वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में सोशल मीडिया लोगों का एक ऐसा साथी बन गया जो उनकी बोरियत भी दूर करता है, उन्हें जानकारी भी देता है और मनोरंजन भी करता है। आप भी जरूर ही सोशल मीडिया पर कुछ समय हर रोज बिताते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और वायरल भी होते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी लोगों की अतरंगी हरकत और इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हंसने को मजबूर कर देगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क के किनारे एक बोर्ड लगा रहा है जो बता रहा है कि अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान किस तरफ है। वहीं पास में एक जगह पर कीचड़ नजर आ रहा है और उसी कीचड़ में एक बंदा लेटा हुआ है। नशे में धुत वो बंदा एक खिलौने वाला बंदूक लिए हुए हैं और फायरिंग करने जैसा एक्ट कर रहा है। कुछ देर बाद वो पीठ के बल वहां लेट जाता है। अब शख्स की इसी हरकत के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है मगर ये जानकारी नहीं मिली की वीडियो कब और कहां का है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर kabooootarrrrrr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'अंग्रेजी शराब' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- नेपाल का आखिर सिपाही। दूसरे यूजर ने लिखा- देश फिर से आजाद होगा आज। तीसरे यूजर ने लिखा- अबे नॉक हो गया, रिवाइव करो कोई। चौथे यूजर ने लिखा- अंग्रेजी शराब का असर।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई के दिमाग को दूर से ही प्रणाम है, वायरल Video देख किसी की भी नहीं रुकेगी हंसी

कपड़ों के अंदर भी स्कैन कर सकता है AI? Google Gemini Trend का खौफनाक अनुभव सुन कांप जाएंगे, VIDEO