1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच छिड़ा महायुद्ध, भयंकर लड़ाई का Video हो रहा है वायरल

दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच छिड़ा महायुद्ध, भयंकर लड़ाई का Video हो रहा है वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कुछ लड़के आपस में बहुत बुरी तरह से लड़ रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@KHURAPATT वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

मां-बाप अपने बच्चों को स्कूल और कॉलेज इसलिए भेजते हैं ताकि वो पढ़ाई करके अपने भविष्य को अच्छा करें मगर आजकल वहां पढ़ाई के अलावा बाकी सब कुछ होता हुआ नजर आता है। कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जिन्हें देखकर लोग भी हैरान हो गए क्योंकि उन सभी वीडियो में कुछ ही दिखा। किसी वीडियो में लड़ाई हो रही है तो किसी वीडियो में लड़के-लड़कियां एक दूसरे को प्रपोज कर रहे हैं। कई बार सोशल मीडिया पर अश्लील हरकत करते छात्रों के भी वीडियो वायरल हुए हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कैंटीन में लड़कों के बीच में बहुत भयंकर लड़ाई हो रही है। वहां एक-दो लड़के नहीं बल्कि कई लड़कों की लड़ाई हो रही है। पहले दिखता है कि कुछ लोग किसी एक लड़के को मिलकर मार रहे हैं और तभी एक लड़का आकर कुर्सी से उसे मार देता है। वहीं दूसरी तरफ भी कुछ लड़के एक लड़के को घेरकर मारते हुए नजर आ रहे हैं। हाथों के साथ-साथ कुर्सियों से भी लड़ाई हो रही है। वहीं किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

अभी जो वीडियो आपने देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KHURAPATT नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में तंज कसते हुए लिखा है- दिल्ली विश्वविद्यालय के होनहार छात्र ग्रुप डिस्कशन करते हुए। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 34 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लड़की का चक्कर बाबू भैया। दूसरे यूजर ने लिखा- तार्किक डिस्कशन हो रही है, देखकर अच्छा लगा। एक यूजर ने लिखा- हंसराज कॉलेज है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

बीच रास्ते में लगी भूख तो टिफिन खोलकर वहीं खाने लगा बच्चा, प्यारा सा Video हुआ वायरल

टॉयलेट से ऐसा वर्ल्ड क्लास व्यू आज तक नहीं देखा होगा, Video हो रहा है वायरल