सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां हंसी-मजाक और जुगाड़, स्टंट आदि के वीडियो तो खूब देखने को मिलते रहते हैं लेकिन इसके अलावा कभी-कभी जानवरों के भी गजब के वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आते हैं। कभी बंदर के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी बिल्ली और कुत्तों के ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों को पसंद आते हैं। अभी भी एक जानवर का ही वीडियो वायरल हो रहा है और उस जानवर का नाम गोरिल्ला है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आया।
गोरिल्ला ऐसा क्या करता दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि गोरिल्ला का उसके साथी के साथ किसी वजह से झगड़ा हो गया है और तभी वो उस गोरिल्ले को बाड़े से भगा देती है। वो गोरिल्ला तब वहां से भाग जाता है और इसके बाद के वीडियो में नजर आता है कि वो गोरिल्ला एक जगह पर बैठा हुआ है और सोचने में लगा हुआ है। दुखी होने पर या फिर किसी बात की टेंशन होने पर हम लोग जिस तरह एक जगह बैठकर कुछ सोचने लगते हैं, ठीक वैसे ही सोचते हुए गोरिल्ला नजर आ रहा है और उसके इस सोचने के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है। वो भी इंसान की बैठकर सोच रहा है।
यहां देखें वह वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @NatureUnedited नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में इस वीडियो से जुड़ी जानकारी दी गई है। कैप्शन में लिखा है, 'जापान में कियोमासा नाम के एक गोरिल्ला की अपनी साथी के साथ लड़ाई हो गई। उसने उसे चिड़ियाघर में उनके बाड़े से बाहर निकाल दिया और बाद में उसे अकेले बैठे हुए देखा गया, मानो वह अपनी जिंदगी के फैसलों पर फिर से सोच रहा हो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई दूसरे लोगों ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गोरिल्ला का ये व्यवहार पूरी तरह इंसान की तरह है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे निकालने से पहले पक्का कुछ कहा होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो हमारे जैसा ही लग रहा है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लैपटॉप चार्जर में यह छोटा सा सिलेंडर जैसा क्या है? आइए आपको बताते हैं इसका काम
लड़की ने बर्थडे पर लिया 3 लाख का गिफ्ट और अगले दिन ही कर लिया ब्रेकअप, बॉयफ्रेंड के उड़े होश