1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने बर्थडे पर लिया 3 लाख का गिफ्ट और अगले दिन ही कर लिया ब्रेकअप, बॉयफ्रेंड के उड़े होश

लड़की ने बर्थडे पर लिया 3 लाख का गिफ्ट और अगले दिन ही कर लिया ब्रेकअप, बॉयफ्रेंड के उड़े होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 10, 2026 03:45 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 04:03 pm IST

रेडिट पर एक शख्स ने ऐसी बात शेयर की है जिसे पढ़कर सभी लड़कों का दिमाग हिल जाएगा। उसने अपने पोस्ट में बताया कि कैसे उसकी गर्लफ्रेंड ने उसको बेवकूफ बनाया है। आइए आपको विस्तार से सब कुछ बताते हैं।

महंगा गिफ्ट लेने के अगले दिन किया ब्रेकअप- India TV Hindi
महंगा गिफ्ट लेने के अगले दिन किया ब्रेकअप Image Source : INDIA TV

आज के समय में 'रिलेशनशिप और ब्रेकअप', ये दो शब्द बहुत ही कॉमन हो गए हैं। हर कोई तो नहीं मगर खूब सारे लोग आपको ऐसे मिल जाएंगे जो किसी न किसी के साथ रिलेशनशिप में होंगे तो वहीं कई सारे ऐसे लोगों को भी आप जानते होंगे जिनका ब्रेकअप हाल ही में हुआ होगा या फिर कुछ समय पहले हुआ होगा। आपने उनके ब्रेकअप की कहानी भी सुनी होगी। अधिकतर लोग यही बताते हैं कि उनके पार्टनर ने चीट किया है या फिर उनके साथ वाइब मैच नहीं हुई तो दोनों ने ब्रेकअप करने का फैसला किया लेकिन अभी रेडिट पर एक हैरान करने वाली स्टोरी पता चली। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

रेडिट पर शख्स ने क्या बताया?

आपको बता दें कि रेडिट पर एक यूजर ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को उसके जन्मदिन पर महंगा गिफ्ट दिया और उसके अगले दिन ही उसने ब्रेकअप कर लिया। आइए आपको बताते हैं कि उसने अपने पोस्ट में क्या कुछ लिखा। उसने लिखा, 'मैं पिछले 3 साल से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ था। मैंने उसके जन्मदिन पर उसे एक गेमिंग PC खरीदकर दिया, जिसकी कीमत लगभग £2500 (भारतीय मुद्रा में 3 लाख 18 हजार 913 रुपए) थी। अगले ही दिन उसने मुझसे ब्रेकअप कर लिया। मुझे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था।' उसी पोस्ट में उस शख्स ने आगे लिखा, 'बाद में मुझे उसकी एक दोस्त की दोस्त से पता चला कि वह महीनों से मुझसे ब्रेकअप करने की सोच रही थी, लेकिन बस इंतज़ार कर रही थी क्योंकि उसे पता था कि मैं उसे यह PC दिलाने वाला हूं। मैंने थोड़ी और छानबीन की और हमारे दो कॉमन दोस्तों से कुछ स्क्रीनशॉट मिले जिनमें वह कह रही है कि वह अपने जन्मदिन तक का इंतजार कर रही थी ताकि उसे वह PC मिल जाए।'

शख्स ने पोस्ट में और क्या लिखा?

उस पोस्ट के अंत में उसने यह लिखा कि, 'मैंने देखा है और ऐसा लगता है कि UK के कानून के हिसाब से वह PC उसी का है लेकिन बात यह है कि अगर वह मेरी गर्लफ्रेंड नहीं होती तो मैं उस पर कभी इतने पैसे खर्च नहीं करता। क्या इस बात का कोई असर पड़ेगा कि वह रिश्ता खत्म करने की योजना बना रही थी और बस तोहफा मिलने का इंतज़ार कर रही थी ताकि मैं वह PC वापस ले सकूं?'

यहां देखें उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट

महंगा गिफ्ट लेने के बाद लड़की ने किया ब्रेकअप
Image Source : REDDIT/R/LEGALADVICEUKमहंगा गिफ्ट लेने के बाद लड़की ने किया ब्रेकअप

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस सिक्योरिटी गार्ड का Video हो रहा है वायरल, आइए जानते हैं क्यों

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।