सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वैसे तो सबसे ज्यादा हंसी मजाक और जुगाड़ के ही वीडियो वायरल होते हैं। मगर उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी नजर आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। सोशल मीडिया पर स्टंट के ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोगों के दिमाग में बस यही सवाल उठता है कि क्या इन्हें अपनी जान से प्यार नहीं होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे न जाने कितने ही वीडियो देखे होंगे। अगर नहीं देखा है तो अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा बाइक चला रहा है और अचानक वो सीट से उठता है तो दोनों पैरों के एक तरफ करके बैठ जाता है। वो बाइक के हैंडल को भी छोड़ देता है। बाइक अपनी पुरानी रफ्तार में ही चल रही है और उस आदमी के चेहरे पर जरा सा भी डर नहीं दिखता है। अचानक एक पल आता है जब सामने से दो वाहन आ जाते हैं और वो तब हैंडल पकड़ कर बाइक को सेफ साइड कर लेता है। इसके बाद फिर कुछ दूर तक हैंडल छोड़कर वो जाता है। वीडियो के अंत में एक ट्रक आते हुए दिखता है और वो उस ट्रक के सामने भी कट मारता दिखता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सारे छपरी बाइकर इंडिया में ही है, इन्हीं लोगों के कारण बहुत एक्सीडेंट होते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जेल में डालो इसे। वहीं एक और यूजर ने लिखा- इससे बाइक सीखना है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बस यही देखना रह गया था, वायरल हो रही फोटो देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे
इज्जतदार वही होता है जो दारू पीता है! दीवार पर लिखी लाइन पढ़ नहीं रुकेगी आपकी हंसी