1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे वो पुलिस अंकल कहां हैं! रियल लाइफ में सबवे सर्फर्स खेलते शख्स का Video वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

अरे वो पुलिस अंकल कहां हैं! रियल लाइफ में सबवे सर्फर्स खेलते शख्स का Video वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

आप सभी ने कभी न कभी सबवे सर्फर्स गेम तो खेला ही होगा। अब जैसा गेम में होता है, ठीक वैसा ही दो लोगों ने रियल लाइफ में किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में आप जिसे देखेंगे, आपको उसके पास स्मार्ट फोन दिखेगा। जवान लोगों के अलावा बुजुर्ग लोग, यहां तक की आपको बच्चों के पास भी फोन दिखेगा। अब जब लोग स्मार्ट फोन चलाते हैं तो यह भी है कि वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते होंगे। कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर लोग आपको सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगे और दिन में कुछ समय तो लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही हैं। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और अगर ऐसा है तो फिर हर दिन वायरल हो रहे वीडियो को भी देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने अपने बचपन में कभी न कभी सबवे सर्फर्स गेम खेल ही होगा। वही गेम जिसमें एक बंदा रेलवे ट्रैक और ट्रेन पर भागता है और उसके पीछे एक पुलिस वाला उसे पकड़ने के लिए भागता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आता है कि एक के बाद एक करके दो लोग चलती ट्रेन पर ब्रिज से उतर जाते हैं। इसके बाद एक शख्स ट्रेन की विपरीत दिशा में भागने लगता है जैसा गेम में होता है। थोड़ी देर बाद वो दूसरे शख्स के पास पहुंचता है और फिर दोनों भागने लगते है। कुछ दूर भागने के बाद दूसरा शख्स बैठ जाता है और पहला भागते हुए ही नजर आता है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वायरल जरूर हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई असली लाइफ में सबवे सर्फर्स खेल रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 58 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जल्द ये यमराज जी से मिलेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ने गजब का सबवे सर्फर्स खेला। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे वो पुलिस अंकल कहां हैं। चौथे यूजर ने लिखा- इनको डर नहीं लगता है क्या? एक अन्य यूजर ने लिखा- सबवे सर्फर्स से इतना मोटिवेट भी नहीं होना था।

ये भी पढ़ें-

बंदर को भी पता है मोबाइल की कीमत, फोन छीनकर लिया खाने का सामान, देखें Video

बॉडी हो तो चचा जैसी ही वरना ना हो, Video देख आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी