1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदर को भी पता है मोबाइल की कीमत, फोन छीनकर लिया खाने का सामान, देखें Video

बंदर को भी पता है मोबाइल की कीमत, फोन छीनकर लिया खाने का सामान, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 05, 2025 12:46 pm IST,  Updated : Feb 05, 2025 12:46 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बंदर एक हाथ दे और एक हाथ ले वाले नियम के तहत डील करता हुआ नजर आ रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो आप भी कहेंगे कि बंदर बड़ा स्मार्ट है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ऐसा कोई दिन न जाता हो जब वायरल कंटेंट किसी को देखने को न मिले। हर दिन लोग कई वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। उन्हीं में से कुछ वीडियो जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी फीड पर भी तमाम वायरल वीडियो आते ही होंगे। कभी इंसानों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी जानवरों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। कभी हैरान करने वाला वीडियो वायरल होता है तो कभी हंसा देने वाला वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वीडियो आपको लाफ्टर देकर जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ लोग एक बंद दुकान के पास खड़े हैं और सभी की नजर ऊपर की तरफ है। ऊपर देखने पर नजर आता है कि वहां पर एक बंदर बैठा हुआ है और उसके हाथ में किसी का फोन भी है। मतलब वो फोन छीनकर ऊपर जाकर बैठ गया है। नीचे से एक आदमी उसे खाने की चीज फेंक रहा है ताकि वो फोन दे दे। शख्स उसे खाने का पैकेट फेंकता है मगर उसके हाथ में नहीं जाता है। इसके बाद वो वहां से जाकर थोड़ी दूर बैठ जाता है। वहां थोड़ी मेहनत के बाद पैकेट बंदर के हाथ में पहुंच जाता है और इसके बाद वो भी फोन को नीचे गिरा देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो को देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक हाथ ले, एक हाथ दे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बंदर को पता है, भीड़ कैसे इकट्ठा करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बंदर क्या जाने मोबाइल का स्वाद। तीसरे यूजर ने लिखा- बंदर जो देखता है, वो करता है। चौथे यूजर ने लिखा- इसने तो असली लेन-देन का मतलब समझा दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- बंदर काफी अच्छे से डील करना जानता है।

ये भी पढ़ें-

बॉडी हो तो चचा जैसी ही वरना ना हो, Video देख आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

नींबू खाते ही ऊंट के चेहरे पर आए ऐसे हाव-भाव, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।