1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़के ने लड़की के साथ ये क्या कर दिया, आप खुद देखें वायरल हो रहा Video

लड़के ने लड़की के साथ ये क्या कर दिया, आप खुद देखें वायरल हो रहा Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 04, 2025 06:43 pm IST,  Updated : Feb 04, 2025 06:43 pm IST

मेट्रो में बनाया गया एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। आइए फिर बताते हैं कि ऐसा क्यों होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मेट्रो का एक अलग ही रिश्ता है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब सोशल मीडिया पर मेट्रो का कोई वीडियो वायरल न होता हो। कभी मेट्रो में लड़ाई करने वालों का वीडियो वायरल होता है तो कभी अतरंगी हरकत करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कोई मेट्रो में गाना गाने लगता है तो कोई मेट्रो के अंदर ही डांस करके रील बनाने लगता है और यह सब सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो आपने भी तमाम वायरल वीडियो को कभी न कभी देखा ही होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को शायद ही रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि मेट्रो की गेट के पास एक लड़की खड़ी है। उसके पीछे ही एक लड़का भी खड़ा है। किसी प्लेटफॉर्म पर मेट्रो रुकी हुई है और उसके दरवाजे अभी खुले हैं। मेट्रो के दरवाजे जैसे ही बंद होने वाले होते हैं, लड़की उस लड़की को धकेल देता है और इस कारण लड़की मेट्रो से बाहर निकल जाती है। अब यह सब ऐसी टाइमिंग के साथ उसने किया कि लड़की को फिर से मेट्रो के अंदर आने का समय नहीं मिला और दरवाजे बंद हो गए। इसके बाद वो उसे बाय करने लगा। मजाकिया तौर पर बनाया हुआ यह वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर delhi.connection नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'ओह ज्यादा बोल रही थी?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। अब वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कभी कुछ ऐसा मत करो जो दूसरों के परेशान करे। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या होगा अगर गेट फिर से खुल जाए। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

इस टेक्निक को देख ट्रैक्टर बनाने वाले अपना माथा पकड़ लेगें, आप भी देखिए वायरल Video

आंटी तो सही समय पर पकड़ी गई! वायरल फोटो देख लोग इस तरह ले रहे हैं मौज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।