1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी तो सही समय पर पकड़ी गई! वायरल फोटो देख लोग इस तरह ले रहे हैं मौज

आंटी तो सही समय पर पकड़ी गई! वायरल फोटो देख लोग इस तरह ले रहे हैं मौज

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 04, 2025 04:50 pm IST,  Updated : Feb 04, 2025 04:52 pm IST

एक फोटो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और उस फोटो को देखने के बाद लोग भी कमेंट करके मजे ले रहे हैं। आइए आपको बताते वायरल पोस्ट के बारे में बताते हैं।

वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है और अनोखी है। इस प्लेटफॉर्म पर दुनिया भर के तमाम ऐसे पोस्ट वायरल होते हैं जो आमतौर पर नजर नहीं आते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको तो सब पता ही होगा। इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर एक्स प्लेटफॉर्म हो, हर जगह कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी कहीं लगे पोस्टर वायरल हो जाते हैं। कभी दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल होता है तो कभी कुछ और वायरल होता है। अभी सोशल मीडिया पर एक फोटो बहुत ज्यादा वायरल हो रही है। उस फोटो को अलग-अलग अकाउंट से काफी पोस्ट किया जा रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल फोटो में ऐसा क्या है?

आप सभी ने मेट्रो में कभी न कभी सफर किया होगा और आपने देखा होगा कि मेट्रो में प्रचार के लिए पोस्टर लगाए जाते हैं। अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें पोस्टर और वहीं सीट पर बैठी हुई महिला नजर आ रही है जिसे देखने के बाद लोग मजे ले रहे हैं। आइए विस्तार में बताते हैं। मेट्रो में लगे पोस्टर पर लिखा है,'बगल वाले की चैट क्यों पढ़ रहे हो? जब यहां एंटरटेनमेंट फ्री है।' उसके नीचे कंपनी का नाम लिखा हुआ है। अब फोटो में जो महिला नजर आ रही है वो अपने बगल में बैठी दूसरी महिला के फोन में ही देखते हुए नजर आ रही हैं। इस तरह पोस्टर पर लिखी बात सच हो गई और यही कारण है कि फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

Screen Grab
Image Source : SOCIAL MEDIAमेट्रो की यह तस्वीर हो रही है खूब वायरल

आपने अभी जो फोटो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसी फोटो को सोशल मीडिया पर कई अलग-अलग अकाउंट से पोस्ट किया जा चुका है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को कई लोगों ने देख लिया है और कई लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आंटी तो सही समय पर पकड़ी गई। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो सब करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या संयोग है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये नो स्मोकिंग बोर्ड के सामने स्मोक करने जैसा है।

ये भी पढ़ें-

चोर से सावधान होने के लिए शख्स ने बताया जुगाड़, मगर लोग कमेंट करके ले रहे हैं मजे

वो स्त्री है, ये काम भी बखूबी कर सकती है, वायरल Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।